स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी… स्कूल-कॉलेज में खुलेंगी क्रिएटर लैब, गेमिंग इंडस्ट्री देगी 10 लाख जॉब्स

केंद्रीय बजट 2026 में एवीजीसी लैब्स, क्रिएटर इकोनॉमी सपोर्ट, रोजगार और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन सेक्टर को बढ़ावा देने की घोषणा की गई है।

Feb 1, 2026 - 12:58
 0  2
स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी… स्कूल-कॉलेज में खुलेंगी क्रिएटर लैब, गेमिंग इंडस्ट्री देगी 10 लाख जॉब्स

केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन सेक्टर को लेकर बड़ा और साफ संदेश दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना 9वां बजट पेश करते हुए कहा कि भारत अब सिर्फ टेक्नोलॉजी का उपयोग करने वाला देश नहीं रहेगा, बल्कि तकनीक में नेतृत्व करने वाला देश बनेगा। बजट भाषण में इनोवेशन, डिजिटल स्किल और क्रिएटर इकोनॉमी को विकसित भारत की रीढ़ बताया गया। खास तौर पर AVGC यानी एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स सेक्टर को संगठित और मजबूत समर्थन देने की घोषणा की गई है। सरकार का मानना है कि आने वाले समय में यही सेक्टर युवाओं के लिए रोजगार और नए करियर का बड़ा जरिया बनेगा।

AVGC सेक्टर को मिलेगा संस्थागत समर्थन
वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार 1500 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करेगी। इन लैब्स में छात्रों को गेम डिजाइन, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन की आधुनिक ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही इंडस्ट्री कॉरिडोर के आसपास 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाने का भी प्रस्ताव है, ताकि पढ़ाई और इंडस्ट्री के बीच सीधा तालमेल बने।

युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा लक्ष्य
सरकार ने साफ किया कि गेमिंग और क्रिएटिव इंडस्ट्री के जरिए 10 लाख से ज्यादा प्रोफेशनल्स को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ट्रेनिंग, स्किल डेवलपमेंट और प्रैक्टिकल लर्निंग पर खास जोर दिया जाएगा। सरकार चाहती है कि युवा सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि इंडस्ट्री-रेडी स्किल के साथ आगे बढ़ें और गेम डेवलपमेंट व कंटेंट क्रिएशन को मजबूत करियर विकल्प के रूप में अपनाएं।

डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर फोकस
बजट में डिजाइन एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए नए नेशनल डिजाइन स्कूल खोलने की भी बात कही गई है। इससे क्रिएटिव और टेक्निकल डिजाइन स्किल को संस्थागत आधार मिलेगा। इसके साथ ही AI और नई डिजिटल तकनीकों को कंटेंट और गेमिंग सेक्टर के लिए बेहद जरूरी बताया गया है।

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी मजबूती
सरकार बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े निवेश की योजना बना रही है। इससे ऑनलाइन कंटेंट और गेमिंग इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी। मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने से जरूरी टेक टूल्स और उपकरण सस्ते और आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। कुल मिलाकर बजट 2026 गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन सेक्टर को भारत की डिजिटल ग्रोथ का नया इंजन बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।