शरद पवार अचानक बीमार, सांस लेने में परेशानी, पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती

वरिष्ठ नेता शरद पवार को बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रख रहे हैं।

Feb 9, 2026 - 14:10
 0
शरद पवार अचानक बीमार, सांस लेने में परेशानी, पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती

एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शरद पवार की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई। सुबह से ही बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें बारामती से पुणे ले जाया गया, जहां रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। शरद पवार के कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। उनकी तबीयत खराब होने के कारण वह एक महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है और इलाज जारी है।

सुबह से ही खराब थी सेहत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शरद पवार को सोमवार सुबह से खांसी, बुखार और जुकाम की समस्या थी। इसके चलते डॉक्टरों की एक टीम सुबह ही बारामती स्थित उनके गोविंदबाग आवास पर पहुंची और उनकी जांच की। हालात को देखते हुए दोपहर में डॉक्टरों की टीम ने दोबारा जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी।

पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती
डॉक्टरों की सलाह के बाद शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक ले जाया गया। कुछ ही देर पहले वह पुणे के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले भी उनके साथ मौजूद रहीं। अस्पताल में उन्हें भर्ती कर लिया गया है और आगे का इलाज यहीं किया जाएगा। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि लगातार खांसी और कफ की वजह से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। एहतियात के तौर पर उन्होंने प्रोटेक्टिव मास्क भी पहना हुआ था।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में नहीं हो सके शामिल
सोमवार को बारामती तालुका के काठेवाड़ी में दिवंगत नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की तेरहवीं पुण्यतिथि मनाई जा रही थी। इस कार्यक्रम में शरद पवार और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को शामिल होना था। लेकिन सुबह से ही तबीयत खराब होने के कारण शरद पवार इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।

पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी तबीयत
माना जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से शरद पवार की सेहत ठीक नहीं चल रही थी। बीमारी की वजह से वह बीते दो-तीन महीनों से कई सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए थे। हालांकि अजीत पवार के निधन के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात फिर से शुरू की थी। पिछले सप्ताह वह लगातार तीन दिन उस कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में रहे, जहां अजीत पवार रहते थे। माना जा रहा है कि लगातार मिलने वालों और बढ़ी राजनीतिक गतिविधियों के कारण वह थक गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।