MG Majestor का प्रोडक्शन शुरू, दमदार ऑफ-रोड फीचर्स के साथ Fortuner को देगी कड़ी टक्कर
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने गुजरात में एमजी मैजेस्टर एसयूवी का उत्पादन शुरू कर दिया है। यह एसयूवी ट्विन टर्बो डीजल इंजन, ऑफ-रोड मोड और प्रीमियम फीचर्स से लैस है।
JSW MG Motor India ने अपनी नई फुल-साइज़ SUV MG Majestor का प्रोडक्शन गुजरात के हलोल प्लांट में आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया है. कंपनी जल्द ही इस दमदार SUV को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है. MG Majestor को खास तौर पर ऑफ-रोडिंग पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक, क्रॉल कंट्रोल और 810 मिमी तक पानी में चलने की क्षमता जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि यह SUV अपने सेगमेंट की सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची गाड़ी होगी. इसके साथ ही इसमें लग्जरी फीचर्स और एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी.
Fortuner को मिलेगी सीधी चुनौती
MG Majestor को कंपनी अपने फ्लैगशिप SUV मॉडल के तौर पर पेश करने जा रही है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner जैसी लोकप्रिय SUVs से माना जा रहा है. कंपनी का कहना है कि यह अपने सेगमेंट की पहली SUV है जिसमें फ्रंट, रियर और सेंटर डिफरेंशियल लॉक की सुविधा दी गई है. इसके अलावा इसमें क्रॉल कंट्रोल फीचर भी मिलेगा, जिससे कठिन रास्तों पर ड्राइविंग आसान हो जाएगी। SUV में कुल 10 ऑफ-रोड मोड दिए गए हैं, जो अलग-अलग सड़क और मौसम की परिस्थितियों में बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद करेंगे।
दमदार इंजन और शानदार ऑफ-रोड क्षमता
MG Majestor में 2.0 लीटर का ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया गया है. यह इंजन 215.5 पीएस की पावर और 478.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। SUV में फोर व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा, जिससे इसकी ऑफ-रोड क्षमता और मजबूत हो जाती है। कंपनी के अनुसार इस SUV का ग्राउंड क्लीयरेंस 219 मिमी है। साथ ही यह 810 मिमी तक पानी में चल सकती है, जो इसे खराब रास्तों और बाढ़ जैसी परिस्थितियों में भी मजबूत बनाता है।
गुजरात के हलोल प्लांट में शुरू हुआ निर्माण
MG Majestor का निर्माण गुजरात के हलोल प्लांट में किया जा रहा है. यही प्लांट JSW MG Motor India का मुख्य मैन्युफैक्चरिंग सेंटर है. कंपनी का कहना है कि SUV के निर्माण में आधुनिक तकनीक और सख्त क्वालिटी चेक सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि ग्राहकों को बेहतर क्वालिटी की गाड़ी मिल सके।
पांच साल की वारंटी और शुरू हुई बुकिंग
कंपनी इस SUV को “5-5-5” ओनरशिप पैकेज के साथ लॉन्च करेगी. इसके तहत ग्राहकों को पांच साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, पांच साल की रोडसाइड असिस्टेंस और पांच मुफ्त सर्विस दी जाएंगी। MG Majestor की प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 41 हजार रुपये की राशि देकर SUV को बुक कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
