देश में LPG-तेल को लेकर बड़ी अपडेट! सरकार बोली- स्टॉक भरपूर, सप्लाई पूरी तरह सामान्य

LPG supply India 2026: सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी और कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है। सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और डिलीवरी सुचारु रूप से हो रही है। लाखों नए कनेक्शन दिए गए हैं और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी जारी हैं। कुल मिलाकर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Apr 17, 2026 - 15:45
 0
देश में LPG-तेल को लेकर बड़ी अपडेट! सरकार बोली- स्टॉक भरपूर, सप्लाई पूरी तरह सामान्य

देश में एलपीजी और कच्चे तेल की उपलब्धता को लेकर चल रही चिंताओं के बीच सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी की सप्लाई प्राथमिकता के आधार पर दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी किसी तरह की कमी की स्थिति नहीं है।

एलपीजी सप्लाई और बुकिंग पूरी तरह सामान्य
सरकार के अनुसार देशभर में एलपीजी वितरण सुचारु रूप से चल रहा है। किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर स्तर पर कमी की कोई शिकायत सामने नहीं आई है। हाल ही में एक दिन में करीब 50 लाख सिलेंडर की बुकिंग दर्ज की गई, जिसमें लगभग 93% डिलीवरी सफल रही। अब करीब 98% बुकिंग ऑनलाइन हो रही है, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनी है। हालांकि, गर्मी के मौसम के कारण बुकिंग में थोड़ी गिरावट आई है और यह आंकड़ा अब 45-46 लाख सिलेंडर प्रतिदिन के आसपास पहुंच गया है।

PNG कनेक्शन और सख्त कार्रवाई
मार्च 2026 से अब तक करीब 4.68 लाख नए पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन दिए गए हैं। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 255 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स पर जुर्माना लगाया गया है, जबकि 55 डिस्ट्रीब्यूटर्स को निलंबित किया गया है। 23 मार्च के बाद से अब तक 16.5 लाख से ज्यादा छोटे 5 किलो वाले सिलेंडर भी बेचे जा चुके हैं।

बंदरगाह और सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं
शिपिंग मंत्रालय के अधिकारी मुकेश मंगल के अनुसार देश के सभी बंदरगाह सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कहीं भी भीड़भाड़ या रुकावट की स्थिति नहीं है, जिससे सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं पड़ा है और सामान की आवाजाही लगातार जारी है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी सामान्य, लौटे लाखों यात्री
विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव असीम आर महाजन ने बताया कि 28 फरवरी से अब तक करीब 10.38 लाख यात्री भारत लौट चुके हैं। यूएई से करीब 100 उड़ानें चलने की उम्मीद है, जबकि सऊदी अरब, ओमान और कुवैत से नियमित फ्लाइट्स जारी हैं। कतर का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला है और बहरीन से भी जल्द उड़ानें शुरू होने की संभावना है।

पूरी तरह नियंत्रण में स्थिति
सरकार ने साफ कहा है कि एलपीजी, कच्चे तेल, बंदरगाह संचालन और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी और सभी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।