गृहमंत्री अमित शाह से मिले डिप्टी सीएम केशव मौर्य, दिल्ली में हुई बैठक ने यूपी में बढ़ाया सियासी पारा, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बातचीत ?

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से आधे घंटे से अधिक मुलाकात की। 2027 यूपी विधानसभा चुनाव, Gen-Z, युवाओं और प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों को लेकर बैठक को अहम माना जा रहा है। जानिए इस मुलाकात के पीछे की सियासी कहानी।

Aug 13, 2026 - 11:14
 0
गृहमंत्री अमित शाह से मिले डिप्टी सीएम केशव मौर्य, दिल्ली में हुई बैठक ने यूपी में बढ़ाया सियासी पारा, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बातचीत ?

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज होती दिख रही हैं। इसी बीच बुधवार को नई दिल्ली में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को और हवा दे दी। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक आधे घंटे से अधिक समय तक चली। बैठक को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन की तैयारियों और चुनावी रणनीति के साथ युवाओं और Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने के मुद्दे पर भी मंथन होने की चर्चा है।

जंतर-मंतर आंदोलन के बीच Gen-Z पर बीजेपी की नजर
इस मुलाकात का एक अहम पहलू युवाओं और Gen-Z को लेकर बीजेपी की रणनीति को माना जा रहा है। जंतर-मंतर आंदोलन के बीच कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की ओर से युवाओं और Gen-Z को अपने साथ जोड़ने की कोशिशों के बीच बीजेपी भी इस वर्ग को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में यूपी बीजेपी की ओर से युवाओं तक पहुंच बढ़ाने और Gen-Z के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से उत्तर प्रदेश में Gen-Z को लेकर रोडमैप तैयार किए जाने और उस पर चर्चा होने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, बैठक में वास्तव में किन मुद्दों पर कितनी चर्चा हुई, इसका पूरा आधिकारिक विवरण अभी सामने नहीं आया है।

राहुल गांधी के छात्र संवाद से पहले मौर्य का छात्रों से संपर्क
Gen-Z और युवाओं को लेकर बीजेपी की सक्रियता को हाल की राजनीतिक गतिविधियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम से पहले केशव प्रसाद मौर्य ने भी छात्रों से संवाद किया था। ऐसे में अमित शाह के साथ उनकी बैठक में युवाओं और छात्रों के बीच बीजेपी की राजनीतिक पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा को खासा अहम माना जा रहा है। 2027 के चुनाव में युवा मतदाताओं की भूमिका को देखते हुए राजनीतिक दलों की नजर इस वर्ग पर लगातार बनी हुई है।

2027 के चुनाव पर भी लिया गया फीडबैक
अमित शाह के साथ बैठक में उत्तर प्रदेश की चुनावी तैयारियों को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने फीडबैक दिया और केंद्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन लिया। प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात और सामाजिक समीकरणों पर भी चर्चा होने की बात सामने आई है। इसके साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े कामों की प्रगति को लेकर भी जानकारी साझा किए जाने की बात कही जा रही है। 

यूपी के नेताओं की दिल्ली दौड़ ने बढ़ाई चर्चा
केशव प्रसाद मौर्य की अमित शाह से मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के शीर्ष नेताओं की केंद्रीय नेतृत्व के साथ मुलाकातें बढ़ी हैं। 8 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी। इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य 3 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 9 जुलाई को अमित शाह से मुलाकात कर चुके हैं। अब एक बार फिर अमित शाह के साथ उनकी आधे घंटे से ज्यादा चली बैठक ने यूपी बीजेपी की चुनावी तैयारियों को लेकर सियासी चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

तस्वीर साझा कर मौर्य ने बताया शिष्टाचार भेंट
बैठक के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर अमित शाह के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की। उन्होंने अमित शाह का आभार जताते हुए मुलाकात को मार्गदर्शन प्राप्त करने वाली शिष्टाचार भेंट बताया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sushant Pratap Singh Sushant Pratap Singh is an Indian content creator, video producer, and media professional known for creating political explainer videos, digital journalism content, and social media campaigns. He has worked with UP News Network and specializes in video production, content writing, and social media management. Sushant Pratap Singh began his media career as a content creator and video producer associated with UP News Network. During his professional journey, he worked on political and social explainer content, digital journalism, and social media engagement. He has experience in producing and editing news videos, writing articles for digital platforms, and managing online audience engagement through social media strategies. His work also includes anchoring, on-camera presentation, and graphic design for digital media content. Skills-: Content Writing and Article Writing | Social Media Management | Anchoring and Presentation | Video Editing using Adobe Premiere Pro | Video Production | Graphic Design using Canva | Political and Social Explainer Content