एक पता, एक नंबर और 25 पासपोर्ट… गाजियाबाद में फर्जीवाड़े से मचा हड़कंप

गाजियाबाद में पासपोर्ट धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक ही पते और फोन नंबर का इस्तेमाल करके 25 पासपोर्ट जारी किए गए थे। पुलिस ने एक डाकिया समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Feb 2, 2026 - 11:34
 0
एक पता, एक नंबर और 25 पासपोर्ट… गाजियाबाद में फर्जीवाड़े से मचा हड़कंप

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही पते और एक ही मोबाइल नंबर के जरिए 25 पासपोर्ट बनवाए जाने का खुलासा हुआ है। जैसे ही इस जालसाजी की जानकारी पुलिस को मिली, इसकी सूचना पासपोर्ट विभाग को दी गई। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। यह मामला जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

अगस्त-सितंबर 2022 में बनवाए गए सभी पासपोर्ट
पुलिस जांच में सामने आया है कि जिन 25 लोगों के नाम पर पासपोर्ट बने हैं, उन सभी का पता एक ही दर्ज है और सभी फॉर्म में एक ही मोबाइल नंबर लिखा गया है। ये सभी पासपोर्ट अगस्त से सितंबर 2022 के बीच बनवाए गए थे। जांच एजेंसियों को आशंका है कि कहीं इन पासपोर्ट का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक या देश विरोधी गतिविधि के लिए तो नहीं किया जाना था। इसी वजह से पुलिस अब इस मामले में पासपोर्ट विभाग की संभावित मिलीभगत की भी जांच कर रही है।

25 लोगों के खिलाफ FIR, पोस्टमैन भी आरोपी
भोजपुर थाने में इस मामले को लेकर 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों में अमनप्रीत कौर, जसप्रीत कौर, रितु शर्मा, मेघा राणा, राजकुमारी, दलजीत सिंह, महेंद्र कौर, यशोदा राय, बसंती राय, जीत कौर, शमशेर सिंह सहित पोस्टमैन अरुण कुमार का नाम भी शामिल है। सभी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह फर्जीवाड़ा जिले के तीन गांवों से जुड़ा हुआ पाया गया है।

प्रति पासपोर्ट 2000 रुपये लेता था पोस्टमैन
पुलिस पूछताछ में पोस्टमैन अरुण कुमार ने कई अहम खुलासे किए हैं। अरुण कुमार पिछले 12 साल से पोस्टमैन के तौर पर काम कर रहा था। उसने बताया कि करीब पांच महीने पहले विवेक गांधी और प्रकाश नाम के दो युवक उसके पास आए थे। उन्होंने कहा था कि पासपोर्ट जिस पते पर आएं, वहां न देकर सीधे उन्हें दे दिए जाएं। इसके बदले प्रति पासपोर्ट 2000 रुपये देने की बात तय हुई। पैसों के लालच में आकर अरुण कुमार हर पासपोर्ट उन्हें सौंप देता था।

वेरिफिकेशन पर सवाल, जांच जारी
इस मामले ने पुलिस और पासपोर्ट विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना पुलिस वेरिफिकेशन और पासपोर्ट ऑफिस की जांच के एक ही पते पर 25 पासपोर्ट कैसे बन गए, इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। उनके पास से कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं और पूछताछ जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।