बंगाल में खेला खत्म… मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद में भी चली बीजेपी की सुनामी, रुझानों में 190 पार हुआ भगवा स्कोर

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव रुझानों में बीजेपी 190 और टीएमसी 98 सीटों पर आगे है। मुर्शिदाबाद जैसे मुस्लिम बहुल जिलों में भी बीजेपी कई सीटों पर मजबूत दिख रही है। कई सीटों पर कड़ा मुकाबला है। यह रुझान राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रहे हैं।

May 4, 2026 - 15:11
 0
बंगाल में खेला खत्म… मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद में भी चली बीजेपी की सुनामी, रुझानों में 190 पार हुआ भगवा स्कोर

BJP vs TMC: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है। दोपहर करीब ढाई बजे तक 293 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी 190 सीटों पर और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस 98 सीटों पर आगे चल रही है। इस बार चुनाव में सबसे बड़ा बदलाव मुस्लिम बहुल इलाकों में देखने को मिला है। खासकर मुर्शिदाबाद जिले में, जहां करीब 66 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है, वहां भी बीजेपी कई सीटों पर मजबूत स्थिति में दिख रही है। यह रुझान बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है।

मुर्शिदाबाद में बीजेपी की मजबूत मौजूदगी
मुर्शिदाबाद जिले में कुल 22 विधानसभा सीटें हैं और यहां कई मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कई सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, जो पिछले चुनावों के मुकाबले बड़ा बदलाव माना जा रहा है। यह रुझान बताता है कि अब इलाके की राजनीति तेजी से बदल रही है।

कई सीटों पर कड़ा मुकाबला
दोमकल सीट पर माकपा के मोस्ताफिरजुर रहमान करीब 8800 वोटों से आगे हैं। वहीं जलांगी सीट पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के बाबर अली 9000 से ज्यादा वोटों से आगे हैं। फरक्का सीट पर बीजेपी के सुनील चौधरी 9500 वोटों से आगे हैं, जबकि सूती सीट पर टीएमसी की इमानी बिश्वास बढ़त बनाए हुए हैं।

टीएमसी और बीजेपी में सीधी टक्कर
समसेरगंज में टीएमसी के मोहम्मद नूर आलम आगे हैं, जबकि जंगीपुर में बीजेपी के चिट्टा मुखर्जी बढ़त बनाए हुए हैं। रघुनाथगंज में टीएमसी की बड़ी बढ़त देखने को मिल रही है। सागरदिघी में भी टीएमसी आगे है, जबकि लालगोला में टीएमसी मजबूत स्थिति में है।

बीजेपी और अन्य दलों का प्रदर्शन
भागबंगोला में टीएमसी भारी बढ़त पर है। वहीं मुर्शिदाबाद सीट पर बीजेपी के गौरीशंकर घोष करीब 40 हजार वोटों से आगे हैं। बहरामपुर में बीजेपी के सुब्रत मैत्रा आगे हैं, जबकि कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी पीछे चल रहे हैं। कई सीटों पर नए राजनीतिक दल भी अच्छा प्रदर्शन करते दिख रहे हैं।

कई सीटों पर अलग-अलग रुझान
रेजीनगर में आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार आगे हैं। खरग्राम और बुरवान में बीजेपी ने बढ़त बनाई है। कांडी और भारतपुर में टीएमसी मजबूत दिख रही है। हरिहरपाड़ा में भी टीएमसी आगे है, जबकि नवादा में नई पार्टी का उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है।

राजनीति में बड़ा बदलाव संकेत
इन रुझानों से साफ है कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी बीजेपी की मौजूदगी बढ़ना एक नया राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। अब सबकी नजर अंतिम नतीजों पर है कि क्या यह बढ़त जीत में बदल पाएगी या फिर अंतिम समय में तस्वीर बदल जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।