दिल्ली में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 1 की हुई मौत, सत्य निकेतन में मलबे में कई छात्र फंसेम, मौके पर पहुंची 12 रेस्क्यू टीमें

दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर 5 मंजिला इमारत अचानक गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इमारत में छात्रों का हॉस्टल होने की जानकारी सामने आई है और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, MCD और DDMA समेत 12 रेस्क्यू टीमें मौके पर जुटी हैं। बगल की इमारत को भी सुरक्षा के लिहाज से खाली कराया गया है।

Sep 6, 2026 - 16:18
 0
दिल्ली में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 1 की हुई मौत, सत्य निकेतन में मलबे में कई छात्र फंसेम, मौके पर पहुंची 12 रेस्क्यू टीमें

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच से ज्यादा लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। रेस्क्यू किए गए घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसा मोतीबाग इलाके में सत्य निकेतन स्थित शिव मंदिर के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जिस इमारत के गिरने की सूचना मिली थी, उसमें बच्चों का हॉस्टल संचालित होने की बात सामने आई है। ऐसे में मलबे के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, NDRF, दिल्ली पुलिस, DDMA, MCD और अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों को तलाशने और सुरक्षित बाहर निकालने का काम जारी है।

12 रेस्क्यू टीमें मौके पर, अब तक चार छात्रों को निकाला गया बाहर 
हादसे की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव अभियान बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है। रेस्क्यू की 12 टीमें मौके पर मौजूद हैं। अब तक चार छात्रों को मलबे से बाहर निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। रेस्क्यू टीम मलबे को सावधानी से हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालना है। स्थानीय लोगों ने मलबे में करीब 50 लोगों के दबे होने की आशंका जताई है। हालांकि, यह आंकड़ा अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुआ है।

दोपहर 1:30 बजे मिली थी बिल्डिंग गिरने की सूचना
दिल्ली फायर ब्रिगेड के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे उन्हें इमारत गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद राहत एवं बचाव दल को मौके के लिए रवाना किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर 1:50 बजे स्टेशन ऑफिसर नरेंद्र घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक इमारत गिर चुकी है और कुछ लोग उसके नीचे फंसे हुए हैं। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों और अतिरिक्त कर्मचारियों को मौके पर भेजने की मांग की गई। रेस्क्यू टीम लगातार मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

बगल की इमारत भी खाली कराई गई
हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए गिरी हुई इमारत के ठीक बगल में स्थित दूसरी इमारत को भी खाली करा लिया है। अधिकारियों को आशंका है कि मलबा हटाने के दौरान आसपास की इमारतों पर भी खतरा हो सकता है। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव दल की मदद कर रहे हैं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को सुरक्षित तरीके से चलाने पर जोर दिया जा रहा है।

छात्र अंदर फंसे होने की जानकारी, कुछ कर रहे फोन
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में हुए इस हादसे के बाद भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि अलग-अलग जगहों से पढ़ने वाले बच्चे यहां रहते थे। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इमारत के अंदर कुल कितने छात्र मौजूद थे, लेकिन यह पक्का है कि कुछ छात्र अंदर फंसे हुए हैं। अनिल शर्मा के मुताबिक, NDRF और MCD ने दो छात्रों को पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। कुछ छात्रों के अंदर से फोन करने की भी जानकारी सामने आई है। इससे आशंका है कि अभी कुछ और लोग मलबे के अंदर फंसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालना है और इसी दिशा में बचाव कार्य लगातार जारी है।

सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे पर चिंता जताते हुए कहा कि R.K. पुरम के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से बहुत चिंता है। DDMA, NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को खाली करा लिया गया है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं। हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आशीष सूद बोले- टीमों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश
दिल्ली के गृह और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने भी हादसे पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में सत्य निकेतन के पास इमारत गिरने की घटना को लेकर वह बहुत चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और बचाव एवं राहत कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि संबंधित टीमों को मौके पर मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रवेश सिंह बोले- अभी पूरा फोकस लोगों की जान बचाने पर
दिल्ली के मंत्री प्रवेश सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि RK पुरम के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से बहुत दुख हुआ है। उनके मुताबिक, NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, DDMA, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की बचाव टीमें मौके पर मौजूद हैं और मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचने की हर संभव कोशिश कर रही हैं। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को खाली करा लिया गया है। फिलहाल पूरा ध्यान लोगों की जान बचाने और घटनास्थल पर हर संभव मदद पहुंचाने पर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sushant Pratap Singh Sushant Pratap Singh is an Indian content creator, video producer, and media professional known for creating political explainer videos, digital journalism content, and social media campaigns. He has worked with UP News Network and specializes in video production, content writing, and social media management. Sushant Pratap Singh began his media career as a content creator and video producer associated with UP News Network. During his professional journey, he worked on political and social explainer content, digital journalism, and social media engagement. He has experience in producing and editing news videos, writing articles for digital platforms, and managing online audience engagement through social media strategies. His work also includes anchoring, on-camera presentation, and graphic design for digital media content. Skills-: Content Writing and Article Writing | Social Media Management | Anchoring and Presentation | Video Editing using Adobe Premiere Pro | Video Production | Graphic Design using Canva | Political and Social Explainer Content