ओटीटी पर छाई जासूसी सीरीज ‘सलाकार’, 48 घंटे में बनी नंबर-1
भारत-पाकिस्तान जासूसी पर आधारित 2025 की जासूसी थ्रिलर वेब सीरीज 'सलाकार' ने 48 घंटों के भीतर ओटीटी चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्पाई और क्राइम थ्रिलर कंटेंट की भरमार है। ‘द फैमिली मैन’, ‘स्पेशल ऑप्स’ और ‘क्रिमिनल जस्टिस’ जैसी सीरीज दर्शकों को पहले ही खूब पसंद आ चुकी हैं। इसी कड़ी में साल 2025 में रिलीज हुई एक जासूसी सीरीज ने आते ही ओटीटी पर धूम मचा दी। यह सीरीज महज 48 घंटे में नंबर-1 ट्रेंड करने लगी। अगर आप लगातार क्राइम-थ्रिलर देखकर बोर हो गए हैं और फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने का मन नहीं है, तो भारत-पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर बनी यह स्पाई सीरीज आपके लिए एक नया और रोमांचक अनुभव साबित हो सकती है।
ओटीटी पर आते ही बना रिकॉर्ड
इस सीरीज का नाम ‘सलाकार’ है। इसे 8 अगस्त 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। रिलीज के दो दिनों के भीतर ही इसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया और ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गई। पांच एपिसोड की इस सीरीज में हर सीन सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है, जिसे देखने के बाद दर्शक अगले एपिसोड का इंतजार करने पर मजबूर हो जाते हैं।
‘धुरंधर’ को भी टक्कर देती कहानी
फारुक कबीर के निर्देशन में बनी ‘सलाकार’ एक हिंदी एक्शन-जासूसी थ्रिलर सीरीज है। इसमें नवीन कस्तूरिया मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। उनके साथ मौनी रॉय, मुकेश ऋषि और सूर्या शर्मा अहम किरदार निभाते हैं। कहानी इतनी दमदार है कि कई दर्शकों को रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर. माधवन की फिल्म ‘धुरंधर’ की याद आ जाती है। कई लोगों का मानना है कि ‘सलाकार’ की कहानी ‘धुरंधर’ को भी कड़ी टक्कर देती है।
भारत-पाकिस्तान की सच्चाई पर आधारित प्लॉट
‘सलाकार’ की कहानी दो हिस्सों में दिखाई गई है। पहला हिस्सा साल 2025 के एक रॉ एजेंट सृष्टि के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसका किरदार मौनी रॉय ने निभाया है। सृष्टि को पाकिस्तान में अशफाकउल्लाह की परमाणु बम बनाने की साजिश का पता चलता है। इस मिशन में उसकी मदद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पूर्णेंदु शर्मा करता है, जिसे ‘सलाकार’ कहा जाता है। इस किरदार का पाकिस्तानी कर्नल से खास कनेक्शन दिखाया गया है, जो कहानी को और भी रोचक बना देता है।
कहां देखें ‘सलाकार’
इस सीरीज को आईएमडीबी पर 5.9 की रेटिंग मिली है। वास्तविक घटनाओं से प्रेरित यह सीरीज वफादारी, देशभक्ति और जासूसी की दुनिया की सच्चाई दिखाती है। ‘सलाकार’ को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0