UP में स्मार्टफोन के साथ बेटियों को मिलेगी स्कूटी, मेडिकल कालेज वाले जिलों में बनेगा जिला अस्पताल, जानिये इस बार योगी सरकार के बजट में क्या खास?

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट 2026-27 पेश किया, जो रोजगार मिशन, महिला सशक्तिकरण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता मिशन, अवसंरचना, कृषि और औद्योगिक विकास पर केंद्रित है।

Feb 11, 2026 - 12:43
Feb 11, 2026 - 13:47
 0
UP में स्मार्टफोन के साथ बेटियों को मिलेगी स्कूटी, मेडिकल कालेज वाले जिलों में बनेगा जिला अस्पताल, जानिये इस बार योगी सरकार के बजट में क्या खास?

UP Budget 2026-27: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया, जो प्रदेश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। यह योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट है। बजट की थीम मिशन रोजगार और महिला सशक्तिकरण रखी गई है। वित्त मंत्री ने शायराना अंदाज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए भाषण शुरू किया और प्रदेश के विकास का खाका पेश किया। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी दर घटकर 2.24 प्रतिशत रह गई है और प्रति व्यक्ति आय में भी वृद्धि हुई है।

युवाओं के लिए डिजिटल और AI मिशन
सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 40 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन बांटने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 2,374 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उत्तर प्रदेश एआई मिशन के लिए 225 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही टेक युवा-समर्थ युवा योजना के जरिए युवाओं को नई तकनीकों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण और छात्राओं को स्कूटी
रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने के लिए 400 करोड़ रुपये रखे गए हैं। मुख्यमंत्री सुमंगला योजना से 26.81 लाख बालिकाओं को लाभ मिलेगा। ग्रामीण महिलाओं के लिए 100 करोड़ रुपये से वूमेन बीपीओ स्थापित होंगे और 16 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। बीसी सखियों ने अब तक 39,000 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन किया है।

कृषि, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा
कृषि क्षेत्र को कुल बजट का 9 प्रतिशत मिला है। निजी नलकूपों के लिए मुफ्त बिजली जारी रहेगी। गन्ने के मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी से किसानों को 3,000 करोड़ रुपये का लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिए 6 प्रतिशत बजट रखा गया है। 250 आधुनिक एम्बुलेंस हाईवे पर तैनात होंगी और असाध्य रोगों के लिए 130 करोड़ रुपये का प्रावधान है। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 19.5 प्रतिशत पूंजीगत व्यय रखा गया है। सड़क और सेतु निर्माण हेतु 34,468 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। अयोध्या के लिए 150 करोड़ और लखनऊ नाइट सफारी के लिए 207 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

उद्योग, निवेश और उपलब्धियां
जीएसडीपी 30.25 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है, जो 13.4 प्रतिशत अधिक है। प्रति व्यक्ति आय 1,09,844 रुपये हो गई है और 2025-26 में 1,20,000 रुपये होने का अनुमान है। 50 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए हैं और 10 लाख रोजगार की संभावना है। यूपी देश का सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माण केंद्र बन चुका है। बता दें कि सरकार का दावा है कि कानून व्यवस्था, रोजगार, उद्योग और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार हुआ है और प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।