लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, संसद में हंगामे से ठप हुई कार्यवाही

लगातार हो रहे व्यवधानों और राहुल गांधी को बोलने की अनुमति देने की मांग के बीच विपक्षी दल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहे हैं।

Feb 9, 2026 - 13:00
 0
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, संसद में हंगामे से ठप हुई कार्यवाही

संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में लगातार हंगामे के बीच एक बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है। इस प्रस्ताव को पेश करने के लिए नियमों के तहत कम से कम 50 सांसदों का समर्थन जरूरी होता है और इसके लिए सदन में 14 दिन पहले लिखित नोटिस देना होता है। वहीं, विपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की मांग को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी है।

अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चा तेज
सूत्रों के अनुसार, विपक्षी दल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि सदन की कार्यवाही निष्पक्ष तरीके से नहीं चलाई जा रही है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में आधिकारिक रूप से कोई नोटिस नहीं दिया गया है। नियमों के मुताबिक, अविश्वास प्रस्ताव लाने से पहले सांसदों को लिखित नोटिस देना होता है और पर्याप्त संख्या में समर्थन जुटाना अनिवार्य है।

बजट सत्र के 9वें दिन हंगामा
बजट सत्र के नौवें दिन सोमवार को लोकसभा की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। विपक्षी सांसद राहुल गांधी को बोलने देने की मांग पर अड़े रहे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद राहुल गांधी अपनी बात रख सकते हैं। इसके बावजूद विपक्षी सांसद शांत नहीं हुए और लगातार नारेबाजी करते रहे।

कार्यवाही बार-बार स्थगित
हंगामे के चलते पहले लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई। जब दोपहर 2 बजे सदन फिर शुरू हुआ, तो विपक्षी सांसदों ने एक बार फिर राहुल गांधी को पहले बोलने देने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राहुल गांधी और स्पीकर के बीच संवाद
कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी ने स्पीकर से सवाल किया कि क्या उन्हें उन मुद्दों पर बोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिनकी जानकारी पहले दी गई है। इस पर स्पीकर ने कहा कि अगर राहुल गांधी बजट पर बोलना चाहते हैं तो उन्हें अनुमति है, लेकिन किसी अन्य विषय पर बोलने के लिए कोई नोटिस नहीं दिया गया है।

किरन रिजिजू का बयान
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वह खुद स्पीकर के केबिन में मौजूद थे। वहां यह चर्चा हुई थी कि अगर स्पीकर पर आरोप लगाए जाएंगे तो स्पीकर भी जवाब देंगे। दोनों पक्षों के बीच संसद को सुचारू रूप से चलाने को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन किसी एक खास मुद्दे पर चर्चा तय नहीं हुई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।