Valentine Week में इश्क का खून, नई गर्लफ्रेंड के लिए पुरानी प्रेमिका को रास्ते से हटाया… Ai से पुलिस ने किया खुलासा

वैलेंटाइन वीक के दौरान आगरा में एक चौंकाने वाली हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पुरानी प्रेमिका की हत्या करके नई प्रेमिका से शादी कर ली। माता-पिता भी इसमें शामिल हैं। पूरी कहानी अंदर पढ़ें।

Feb 10, 2026 - 11:54
 0
Valentine Week में इश्क का खून, नई गर्लफ्रेंड के लिए पुरानी प्रेमिका को रास्ते से हटाया… Ai से पुलिस ने किया खुलासा

Uttar Pradesh News: ताजनगरी आगरा में वैलेंटाइन वीक के दौरान एक ऐसा सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। प्यार, बेवफाई और शादी के वादे के बीच एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात में सिर्फ प्रेमी ही नहीं, बल्कि उसके माता-पिता भी शामिल पाए गए। मामला तब उजागर हुआ, जब 6 फरवरी को यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल प्लाजा के पास कंबल में लिपटा एक युवती का शव मिला। पुलिस जांच में सामने आई कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं, लेकिन यह हकीकत इतनी खौफनाक है कि सुनकर रूह कांप जाए।

यमुना एक्सप्रेसवे पर मिला कंबल में लिपटा शव
6 फरवरी की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेसवे किनारे एक कंबल में लिपटा शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवती का चेहरा खून से लथपथ था और गले पर चोट के गहरे निशान थे। प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का लग रहा था। शव की पहचान कर पाना मुश्किल था, क्योंकि चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत था।

AI तकनीक से हुई पहचान, सोनाली निकली मृतका
आगरा पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए AI की मदद से युवती का चेहरा साफ कराया। इसके बाद फोटो को सोशल मीडिया पर साझा किया गया। कुछ ही समय में मृतका की पहचान महोबा निवासी सोनाली के रूप में हो गई। पहचान होते ही पुलिस ने उसकी पूरी पृष्ठभूमि खंगालनी शुरू की।

चार साल पुराना प्यार और टूटी उम्मीदें
जांच में सामने आया कि सोनाली शादीशुदा थी। चार साल पहले वह अपने पति और घर को छोड़कर दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी सनी के साथ रहने लगी थी। सोनाली को उम्मीद थी कि सनी उससे शादी करेगा और उसे खुश रखेगा। लेकिन सनी देह व्यापार के काले धंधे से जुड़ा हुआ था, जिससे सोनाली की जिंदगी धीरे-धीरे नर्क बनती चली गई।

नई प्रेमिका के लिए पुरानी प्रेमिका की हत्या
इसी दौरान सनी का दिल किसी दूसरी लड़की पर आ गया। उसने नई प्रेमिका से वादा किया कि वह 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे के दिन उससे शादी करेगा। सोनाली इसका विरोध कर रही थी और यही बात सनी को नागवार गुजरी। उसने तय कर लिया कि सोनाली को रास्ते से हटाना ही एकमात्र रास्ता है।

माता-पिता भी बने हत्या की साजिश का हिस्सा
पुलिस के मुताबिक सनी ने सोनाली की गला दबाकर हत्या कर दी। इस अपराध में उसके पिता प्रदीप और मां ने भी उसका साथ दिया। हत्या के बाद सनी ने एक थार गाड़ी किराए पर ली। शव को कंबल में लपेटकर वह उसे ठिकाने लगाने निकला। उसका इरादा शव को नदी में फेंकने का था, लेकिन सुबह होने और पकड़े जाने के डर से उसने शव को यमुना एक्सप्रेसवे किनारे फेंक दिया और फरार हो गया।

24 घंटे में खुलासा, सनी गिरफ्तार
सनी को लगा था कि शव की पहचान नहीं हो पाएगी और वह बच निकलेगा। लेकिन आगरा पुलिस ने महज 24 घंटे में न केवल सोनाली की पहचान की, बल्कि मुख्य आरोपी सनी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय वह पंजाब भागने की फिराक में था। पूछताछ में उसने पहले पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि सोनाली ने फांसी लगाई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि यह गला दबाकर की गई हत्या थी। पुलिस अब पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।