35 साल की चाची 15 साल के भतीजे संग फरार, कर रहें थें शादी की तैयारी… तभी पुलिस ने बोला धप्पा

In Gorakhpur, a 15-year-old boy and his 35-year-old aunt who went missing on 26 January were found after 10 days. Police say they planned to marry. Family refused legal action.

Feb 11, 2026 - 10:41
 0
35 साल की चाची 15 साल के भतीजे संग फरार, कर रहें थें शादी की तैयारी… तभी पुलिस ने बोला धप्पा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां मां जैसा स्थान रखने वाली सगी चाची के साथ 9वीं कक्षा का छात्र फरार हो गया था। दोनों 26 जनवरी को अचानक घर से लापता हो गए थे। पिछले 10 दिनों से परिवार और पुलिस उनकी तलाश में जुटे थे। अब पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दोनों को ढूंढ निकाला है। जांच में पता चला है कि चाची और भतीजा शादी करने की योजना बना रहे थे। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

घर से अचानक हुए थे लापता
मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र का है। 15 वर्षीय छात्र अपने माता-पिता, 35 वर्षीय चाची और अन्य परिवारजनों के साथ रहता था। उसके चाचा बाहर रहकर काम करते हैं। इसी दौरान छात्र और चाची के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दोनों दिन भर बातें करते थे। रिश्ते में चाची-भतीजे का संबंध होने के कारण किसी को उन पर शक नहीं हुआ। जब 26 जनवरी को दोनों अचानक गायब हो गए तो परिवार ने काफी खोजबीन की। कहीं पता न चलने पर परिजनों ने पीपीगंज थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से तलाश शुरू की।

पुलिस ने ऐसे ढूंढा
सोमवार को दूसरे थाने की पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और पीपीगंज पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में भतीजे ने बताया कि वे शादी करने की तैयारी में थे। सूचना मिलते ही परिवार वाले थाने पहुंच गए, जहां करीब एक घंटे तक पंचायत चली।

बिना कानूनी कार्रवाई के घर वापसी
पूछताछ में छात्र ने कहा कि वह चाची से शादी करना चाहता था। यहां तक कि चाचा ने भी भतीजे के साथ रहने के लिए हामी भरी थी। हालांकि समझाने के बाद दोनों शादी की बात से पीछे हट गए। परिवार ने पुलिस से कोई कानूनी कार्रवाई न करने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।