एक नंबर, 24 पासपोर्ट… गाजियाबाद के 5 गांवों में कैसे खुला फर्जीवाड़े का पूरा खेल?

गाजियाबाद में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का पर्दाफाश हुआ, जहां जाली दस्तावेजों, एक ही फोन नंबर और पते का इस्तेमाल करके 24 पासपोर्ट जारी किए गए थे। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Feb 2, 2026 - 11:15
Feb 2, 2026 - 12:41
 0
एक नंबर, 24 पासपोर्ट… गाजियाबाद के 5 गांवों में कैसे खुला फर्जीवाड़े का पूरा खेल?

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां फर्जी दस्तावेजों के सहारे एक ही मोबाइल नंबर और एक जैसे पते पर 24 पासपोर्ट बनवाए जाने का खुलासा हुआ है। इस मामले के सामने आते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। 1 फरवरी को जैसे ही यह मामला संज्ञान में आया, पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की और त्वरित कार्रवाई करते हुए पोस्टमैन समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस खुलासे ने पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया और पुलिस जांच व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक ही नंबर, एक जैसे पते और 24 पासपोर्ट
यह मामला भोजपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि गाजियाबाद के गांव त्योडी, भोजपुर, कलछिना, सैदपुर हुसैन और अतरौली से कुल 24 पासपोर्ट के लिए आवेदन किए गए थे। इनमें 7 आवेदन भोजपुर गांव से, 12 त्योडी से, 3 सैदपुर हुसैन से, जबकि 1-1 आवेदन कलछिना और अतरौली गांव से किया गया था। हैरानी की बात यह रही कि इन सभी 24 आवेदनों में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज किया गया था।

पुलिस सत्यापन के बाद भी बन गए पासपोर्ट
इन सभी आवेदनों की पुलिस वेरिफिकेशन भी की गई और इसके बाद पासपोर्ट बनकर भी आ गए। आमतौर पर पासपोर्ट बनने से पहले लोकल पुलिस और एलआईयू की जांच जरूरी होती है। इसके बावजूद इतने बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आना कई सवाल खड़े करता है।

दो नए आवेदन से खुली पोल
पूरा मामला तब सामने आया जब दो नए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया गया। इन दोनों आवेदनों में भी वही पता और वही मोबाइल नंबर दर्ज था। संदेह होने पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने 11 दिसंबर को दिल्ली से एक पत्र भेजकर पुलिस से सभी आवेदकों की दोबारा जांच कराने को कहा। जब पुलिस ने 24 लोगों के पते पर जाकर जांच की, तो एक भी व्यक्ति वहां नहीं मिला।

पांच आरोपी गिरफ्तार, जांच का दायरा बढ़ा
मामला उजागर होते ही गाजियाबाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए विवेक गांधी, प्रकाश सुब्बा, पोस्टमैन अरुण कुमार, अमनदीप सिंह और सतवंत कौर को गिरफ्तार कर लिया। सभी पासपोर्ट अगस्त और सितंबर 2022 के बीच बनवाए गए थे। आरोपियों के पास से कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में जांच करने वाले पुलिसकर्मियों और खुफिया विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।