“यह अलविदा नहीं, आज़ादी और नए संगीत की शुरुआत है” अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से हटने पर सोना मोहपात्रा का बड़ा बयान

मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक ऐसा ऐलान किया, जिसने पूरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को चौंका दिया। बुधवार को सिंगर सोना मोहपात्रा ने अरिजीत सिंह के फैसले का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने इसे किसी तरह का अंत नहीं, बल्कि आजादी और नए सफर की शुरुआत बताया।

Jan 28, 2026 - 20:42
 0  15
“यह अलविदा नहीं, आज़ादी और नए संगीत की शुरुआत है” अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से हटने पर सोना मोहपात्रा का बड़ा बयान

मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक ऐसा ऐलान किया, जिसने पूरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को चौंका दिया। अपने पोस्ट में अरिजीत ने बताया कि वह अब नए प्लेबैक सिंगिंग प्रोजेक्ट्स का हिस्सा नहीं बनेंगे। इस फैसले के बाद जहां कई फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग भावुक नजर आए, वहीं कुछ कलाकारों ने इसे एक साहसी और दूरदर्शी कदम बताया।

सोना मोहपात्रा ने किया खुलकर समर्थन
बुधवार को सिंगर सोना मोहपात्रा ने अरिजीत सिंह के फैसले का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने इसे किसी तरह का अंत नहीं, बल्कि आजादी और नए सफर की शुरुआत बताया। सोना ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए लिखा कि अरिजीत का प्लेबैक सिंगिंग से पीछे हटना एक निजी और बेहद मजबूत फैसला है, जो आने वाले समय में इंडस्ट्री की सोच को बदल सकता है। सोना मोहपात्रा का कहना है कि अरिजीत जैसे बड़े और स्थापित सिंगर का यह कदम म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नई मिसाल है। उन्होंने लिखा,“खुद के लिए जगह बनाना, खुद को ढूंढना और अपनी शर्तों पर संगीत रचना व गाना — यह बहादुरी का काम है। शायद पहले किसी ने अपने लिए इतना बड़ा फैसला नहीं लिया।”

नए सिंगर्स के लिए खुलेगा रास्ता?
सोना का मानना है कि अरिजीत के इस फैसले से नई और टैलेंटेड आवाजों को आगे आने का मौका मिलेगा। उन्होंने इंडस्ट्री की सच्चाई उजागर करते हुए कहा कि आज कई अच्छे सुरों वाले सिंगर्स सिर्फ डेमो गानों तक सीमित रह जाते हैं। उन्हें असल में गाना गाने का अवसर नहीं मिल पाता। सोना ने म्यूजिक इंडस्ट्री पर सवाल उठाते हुए लिखा कि यहां अक्सर रिस्क लेने से बचा जाता है। एक ही आवाज को बार-बार इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि वह आसान और सुरक्षित विकल्प लगता है। डेमो सिंगर्स को मेहनताना नहीं मिलता, सिर्फ मौके का लालच दिया जाता है। कई बार म्यूजिक डायरेक्टर्स थककर आखिर में वही पुरानी, जानी-पहचानी आवाज चुन लेते हैं।”

क्या हम पूरी जिंदगी एक ही फ्लेवर की आइसक्रीम खाएंगे?
अपने बयान में सोना मोहपात्रा ने बेहद दिलचस्प सवाल उठाया। उन्होंने लिखा कि हम इसे अलविदा जैसा क्यों देखें? अरिजीत संगीत बना रहे हैं, गायब नहीं हो रहे। हमें नई आवाजों, नए रंगों और नई कल्पनाओं से डर क्यों लगता है? क्या हम पूरी जिंदगी एक ही फ्लेवर की आइसक्रीम खाते रहना चाहते हैं?

“अरिजीत सिंह को सलाम, जो वे आगे बनेंगे”
अपने संदेश के अंत में सोना ने उन कलाकारों को सलाम किया जो डर के बजाय आजादी चुनते हैं। उन्होंने लिखा,“अरिजीत सिंह को सलाम, उस कलाकार को भी, जो वे आने वाले समय में बनेंगे। उस ओरिजिनल म्यूजिक को सलाम, जो किसी फिल्म इकोसिस्टम पर निर्भर नहीं, बल्कि अपने दम पर मौजूद है और फलता-फूलता है।”

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0