PSL छोड़कर IPL जाने पर विवाद, खिलाड़ियों पर बैन की मांग

पीएसएल छोड़कर आईपीएल में जाने वाले खिलाड़ियों पर बैन की मांग तेज हो गई है। टीम मालिकों ने पीसीबी से कार्रवाई की मांग की है। वहीं ईंधन संकट के कारण पीएसएल 2026 बिना दर्शकों के आयोजित होगा और उद्घाटन समारोह भी रद्द कर दिया गया है।

Mar 23, 2026 - 13:50
 0
PSL छोड़कर IPL जाने पर विवाद, खिलाड़ियों पर बैन की मांग

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बीच विवाद गहराता जा रहा है। PSL छोड़कर IPL में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को लेकर पाकिस्तान की टीमों में नाराजगी बढ़ गई है। रावलपिंडी पिंडीज के मालिक एहसान ताहिर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से मांग की है कि ऐसे खिलाड़ियों पर तुरंत बैन लगाया जाए। उनका कहना है कि यह कदम पाकिस्तान की गरिमा को नुकसान पहुंचाता है और लीग को भी कमजोर करता है।

शनाका और मुजरबानी पर कार्रवाई की मांग
एहसान ताहिर ने खास तौर पर दासुन शनाका और ब्लेसिंग मुजरबानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शनाका ने लाहौर कलंदर्स को छोड़कर राजस्थान रॉयल्स जॉइन किया, जबकि मुजरबानी कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ गए हैं। इन खिलाड़ियों पर आरोप है कि उन्होंने PSL को बीच में छोड़कर लीग को नुकसान पहुंचाया है।

कई विदेशी खिलाड़ी भी छोड़ रहे PSL
केवल यही दो खिलाड़ी नहीं, बल्कि कई अन्य विदेशी खिलाड़ी भी PSL छोड़कर IPL की ओर जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के मैगर्क, वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोती, इंग्लैंड के टिमाल मिल्स और अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज जैसे खिलाड़ी भी PSL से दूरी बना चुके हैं। इसके अलावा खबर है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन भी PSL छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ सकते हैं।

ईंधन संकट के कारण PSL पर संकट
एक ओर खिलाड़ियों का पलायन हो रहा है, वहीं दूसरी ओर PSL एक और बड़ी समस्या से जूझ रहा है। ईरान-इजरायल युद्ध के कारण पाकिस्तान में ईंधन संकट पैदा हो गया है, जिससे लीग के आयोजन पर असर पड़ा है। इसी वजह से PSL 2026 का आयोजन बिना दर्शकों के करने का फैसला लिया गया है।

सीमित शहरों में मैच, उद्घाटन समारोह रद्द
PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बताया कि अब लीग के मैच केवल कराची और लाहौर में ही खेले जाएंगे। फैंस की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इसके अलावा PSL 2026 का उद्घाटन समारोह भी रद्द कर दिया गया है। हालांकि लीग को स्थगित करने पर विचार किया गया था, लेकिन फिलहाल इसे जारी रखने का फैसला लिया गया है।

PCB ने कार्रवाई का दिया भरोसा
मोहसिन नकवी ने यह भी आश्वासन दिया है कि PSL छोड़कर जाने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल PCB इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आने वाले समय में कड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।