बुखार के बाद होंठों पर दाने क्यों निकलते हैं? जानिए कारण और आसान इलाज

जानिए बुखार के बाद होंठों पर छाले क्यों पड़ जाते हैं, उनके कारण, लक्षण और सरल घरेलू उपचारों के साथ-साथ चिकित्सीय सलाह भी।

Apr 23, 2026 - 15:07
 0
बुखार के बाद होंठों पर दाने क्यों निकलते हैं? जानिए कारण और आसान इलाज

अक्सर देखा जाता है कि बुखार ठीक होने के बाद कई लोगों के होंठों पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं, जिससे खाना-पीना और बात करना भी मुश्किल हो जाता है। आम भाषा में लोग इसे “मकड़ी फिर जाना” कहते हैं। कई लोग इसे दवा का साइड इफेक्ट मानते हैं, तो कुछ इसे बीमारी ठीक होने का संकेत समझते हैं। लेकिन डॉक्टरों के अनुसार इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण होते हैं, जैसे वायरल संक्रमण, शरीर में पानी की कमी और कमजोर इम्यूनिटी। समय पर ध्यान न देने पर यह समस्या बढ़ भी सकती है, इसलिए इसके कारण और इलाज जानना जरूरी है।

होंठों पर दाने क्यों निकलते हैं?
डॉक्टर के अनुसार, होंठों पर दाने निकलने का सबसे बड़ा कारण हरपीज सिम्प्लेक्स वायरस होता है। यह अक्सर वायरल बुखार के दौरान या उसके बाद सक्रिय हो जाता है। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी, ज्यादा गर्म दवाओं का सेवन और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता भी इसके कारण हो सकते हैं। अगर समय पर इलाज नहीं किया जाए, तो संक्रमण बढ़ सकता है और दाने ज्यादा तकलीफ देने लगते हैं।

बच्चों में भी हो सकती है यह समस्या
डॉक्टरों के मुताबिक, अगर बच्चों के होंठ और मुंह में दाने निकलते हैं, तो इसे हैंड फुट माउथ डिजीज भी कहा जा सकता है। इसमें बच्चों को हल्का बुखार आता है और मुंह के साथ-साथ हाथ-पैरों पर भी दाने दिखाई देते हैं।

घरेलू उपाय से कैसे मिलेगा आराम?
इस समस्या में नमक के पानी से कुल्ला करना काफी फायदेमंद माना जाता है। गुनगुने पानी में नमक मिलाकर 30 सेकेंड तक मुंह में रखने से सूजन और 

संक्रमण कम होता है।
शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, इसलिए इसे प्रभावित जगह पर लगाने से घाव जल्दी भरता है।
एलोवेरा जेल भी सूजन कम करने और त्वचा को ठीक करने में मदद करता है। इसे दिन में 2-3 बार लगाने से आराम मिलता है।

डॉक्टर की सलाह कब जरूरी है?
अगर दाने ज्यादा बढ़ जाएं या दर्द अधिक हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। डॉक्टर एंटीवायरल दवाएं देकर संक्रमण को जल्दी ठीक कर सकते हैं।

कितने दिन में ठीक होता है इंफेक्शन?
आमतौर पर दवाओं से यह समस्या 3-4 दिन में ठीक हो जाती है, जबकि घरेलू उपायों से 6-7 दिन का समय लग सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।