रिंकू सिंह बनेंगे KKR के नए कप्तान? IPL 2026 से पहले टीम को मिली चौंकाने वाली सलाह

आईपीएल 2026 में केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे के पास है, लेकिन मोहम्मद कैफ ने रिंकू सिंह को भविष्य का कप्तान बनाने की सलाह दी है। कैफ के अनुसार, रिंकू में नेतृत्व की क्षमता है और उन्हें अभी से इस भूमिका के लिए तैयार किया जाना चाहिए।

Mar 24, 2026 - 09:36
 0
रिंकू सिंह बनेंगे KKR के नए कप्तान? IPL 2026 से पहले टीम को मिली चौंकाने वाली सलाह

Rinku singh KKR: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स एक बार फिर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मैदान पर उतरने जा रही है। आईपीएल 2026 में भी रहाणे को टीम की कमान सौंपी गई है, हालांकि पिछला सीजन उनके लिए खास नहीं रहा था और टीम अपने खिताब का बचाव करने में नाकाम रही थी। इसके बावजूद इस बार रहाणे टीम को दोबारा चैंपियन बनाने के इरादे से उतरेंगे। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या KKR मैनेजमेंट भविष्य में भी उन पर भरोसा बनाए रखेगा या फिर नया कप्तान तलाशेगा?

रिंकू सिंह को कप्तान बनाने की उठी मांग
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह में कप्तान बनने की पूरी क्षमता है। कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि केकेआर को भविष्य के लिए अभी से रिंकू को तैयार करना चाहिए, क्योंकि वह लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं और टीम की जरूरतों को अच्छी तरह समझते हैं।

कैफ ने गिनाईं रिंकू की खूबियां
कैफ ने कहा कि रिंकू सिंह एक ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी हैं, भले ही वह टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन तीनों फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रिंकू सिर्फ रन ही नहीं बनाते, बल्कि ऐसे रन बनाते हैं जो टीम को जीत दिलाते हैं। कैफ के अनुसार, रिंकू के पास बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों को संभालने की मानसिक मजबूती है, जो एक अच्छे लीडर के लिए बेहद जरूरी होती है।

उपकप्तान बनाने की दी सलाह
कैफ ने यह भी सुझाव दिया कि केकेआर को रिंकू सिंह को जल्द से जल्द उपकप्तान बना देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे फ्रेंचाइजी उन्हें रहाणे के बाद कप्तान बनाए या फिर बीच सीजन में मौका दे, लेकिन अभी से उन्हें इस भूमिका के लिए तैयार करना जरूरी है। रिंकू सिंह IPL करियर की शुरुआत से ही KKR का हिस्सा रहे हैं और इसी टीम ने उन्हें पहचान दिलाई है।

KKR के साथ रिंकू का खास रिश्ता
रिंकू सिंह को केकेआर ने न सिर्फ मौका दिया, बल्कि मुश्किल समय में उनका साथ भी निभाया। इसी फ्रेंचाइजी की बदौलत उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली, टीम इंडिया में जगह मिली और वह वर्ल्ड चैंपियन भी बने। ऐसे में भविष्य में KKR की कप्तानी उनके हाथ में आना कोई हैरानी की बात नहीं होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।