कौशांबी में उद्योग बन्धु और व्यापार बन्धु बैठक, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश

कौशांबी में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने औद्योगिक और व्यावसायिक मुद्दों की समीक्षा की और अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

Apr 17, 2026 - 13:55
 0
कौशांबी में उद्योग बन्धु और व्यापार बन्धु बैठक, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु और व्यापार बन्धु समिति की बैठक उदयन सभागार में हुई। इस दौरान जिले भर से आए उद्यमियों और व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में निवेश, बैंक ऋण और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उद्योग बन्धु बैठक में ऋण और निवेश मामलों की समीक्षा
उद्योग बन्धु समिति की बैठक में मुख्यमंत्री उद्यमी युवा योजना के तहत बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा की गई। सीडीओ ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही एमओयू दाखिल करने वाले निवेशकों की समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर हल करने को कहा गया।

निवेश मित्र पोर्टल के मामलों पर सख्ती
बैठक में बताया गया कि इस महीने निवेश मित्र पोर्टल पर कुल 38 प्रकरण दर्ज हुए हैं। इनमें से 23 मामलों का निस्तारण हो चुका है, जबकि 10 मामले अभी विभिन्न विभागों में लंबित हैं। इस पर सीडीओ ने संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए कि सभी मामलों का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाए।

व्यापार बन्धु बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा
व्यापार बन्धु समिति की बैठक में भी व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। ओसा मंडी में धर्मकांटा लगाने के प्रस्ताव पर कार्रवाई जारी होने की जानकारी दी गई। वहीं नगर पंचायत दारा नगर में विद्युतीकरण कार्य पूरा होने की पुष्टि की गई। इसके अलावा सराय अकिल के मुक्तिधाम में समरसेबल लगाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

ओसा मंडी में हैंडपंप खराब, जांच के निर्देश
नवीन मंडी ओसा में खराब पड़े हैंडपंप को लेकर व्यापारियों ने शिकायत की। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारी को तुरंत जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं को भी नजरअंदाज न किया जाए और समय रहते समाधान किया जाए।

(रिपोर्टः  राम किशन, कौशांबी)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।