कानपुर कार्डियोलॉजी पर गंभीर आरोप, एक्सपायरी दवाओं से इलाज के बाद मरीज की मौत, कोर्ट ने जांच के दिए आदेश

एक महिला ने कानपुर हार्ट इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों पर अपने पति का इलाज 156 एक्सपायर्ड दवाओं से करने का आरोप लगाया है, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। कोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं।

Feb 10, 2026 - 09:36
 0
कानपुर कार्डियोलॉजी पर गंभीर आरोप, एक्सपायरी दवाओं से इलाज के बाद मरीज की मौत, कोर्ट ने जांच के दिए आदेश

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित हृदय रोग संस्थान, जिसे कार्डियोलॉजी के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर विवादों में आ गया है। संस्थान के डायरेक्टर और डॉक्टरों पर एक मरीज को एक्सपायरी डेट की दवाइयां देने का गंभीर आरोप लगा है। महिला का दावा है कि इलाज के दौरान उसके पति को 156 एक्सपायर्ड दवाइयां दी गईं, जिससे उनकी हालत बिगड़ती चली गई और अंत में उनकी मौत हो गई। पीड़िता ने कई स्तरों पर शिकायत की, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार कोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर अब जांच के आदेश दिए गए हैं।

सीने में दर्द के बाद कार्डियोलॉजी में भर्ती
कानपुर के गुमटी क्षेत्र की रहने वाली अंजू शुक्ला ने सीएमएम कोर्ट में दी गई अर्जी में बताया कि 13 अगस्त 2025 को उनके पति राजेंद्र कुमार शुक्ला को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के हृदय रोग संस्थान में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने कई तरह की जांच की और इसके बाद बायपास सर्जरी कराने की सलाह दी।

ऑपरेशन के दौरान 156 एक्सपायरी दवाइयों का आरोप
अंजू शुक्ला का आरोप है कि संस्थान के डायरेक्टर और डॉक्टरों ने उनके पति का ऑपरेशन किया और इलाज के दौरान उन्हें कुल 156 ऐसी दवाइयां दी गईं, जिनकी एक्सपायरी डेट खत्म हो चुकी थी। महिला का कहना है कि यह लापरवाही जानलेवा साबित हुई और इसी कारण उनके पति को ब्रेन स्ट्रोक हो गया।

डिस्चार्ज के बाद बिगड़ी हालत और मौत
पीड़िता का कहना है कि ब्रेन स्ट्रोक के बावजूद कार्डियोलॉजी प्रशासन ने उनके पति को डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद वह उन्हें पहले शर्मा नर्सिंग होम लेकर गईं, लेकिन वहां डॉक्टरों ने इलाज से इनकार कर दिया। मजबूरी में वह अपने पति को रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां 12 सितंबर 2025 को इलाज के दौरान राजेंद्र कुमार शुक्ला की मौत हो गई।

शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
अंजू शुक्ला ने बताया कि पति की मौत के बाद उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद डीएम और मंडलायुक्त स्तर पर जांच बैठाई गई, लेकिन आज तक उसकी रिपोर्ट सामने नहीं आई। पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

कोर्ट ने जांच के दिए आदेश
अंत में पीड़िता ने कार्डियोलॉजी के डायरेक्टर राकेश कुमार वर्मा, डॉक्टर संदीप गौतम, डॉक्टर श्रीराज, डॉक्टर आशीष मनोहर, नर्स मुस्कान और डायरेक्टर के पीए अरविंद के खिलाफ सीजीएम सूरज मिश्रा की कोर्ट में अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कानपुर मंडल की निगरानी में जांच कराने का आदेश दिया है। साथ ही डॉक्टरों का पैनल गठित कर 7 मार्च 2025 तक जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।