मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, दीवार पर लिखा सुसाइड नोट

मथुरा में एक चौंकाने वाली घटना घटी है, जहां एक दंपति और उनके तीन बच्चों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस को शव, दूध के गिलास और एक सुसाइड नोट मिला है।

Feb 10, 2026 - 10:29
 0
मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, दीवार पर लिखा सुसाइड नोट

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति, पत्नी और उनके तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि सभी ने दूध में जहर मिलाकर उसे पिया। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब सुबह देर तक घर से कोई बाहर नहीं निकला। पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर पांचों के शव बरामद किए।

सुबह नहीं खुला दरवाजा, तब हुआ खुलासा
यह मामला महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है। बताया गया कि सुबह काफी देर तक जब परिवार के लोग बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद आशंका के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खोलकर जब अंदर जाकर देखा तो पूरा परिवार मृत अवस्था में पड़ा था।

दूध के गिलास और दीवार पर सुसाइड नोट मिला
पुलिस को कमरे में दूध के गिलास मिले हैं, जिससे जहर मिलाकर पीने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही रसोई की दीवार पर एक सुसाइड नोट भी लिखा मिला है। नोट में लिखा है, मैं मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मर रहे हैं। पुलिस इस नोट को सबूत के तौर पर लेकर जांच कर रही है।

पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चों की मौत
मृतकों की पहचान मनीष (35), उनकी पत्नी सीमा (32), दो साल के बेटे प्रतीक और दो बेटियों हनी (5) व प्रियांशी (4) के रूप में हुई है। सभी की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि एक खुशहाल दिखने वाला परिवार ऐसा कदम उठा सकता है।

खेती करते थे मनीष, कारण अब भी साफ नहीं
पुलिस के मुताबिक मनीष खेती-बाड़ी का काम करते थे। उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर के पास ही उनके दो अन्य भाई रहते हैं। भाई जयकिशन ने बताया कि सुबह उन्हें इस घटना की जानकारी मिली। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।