कमरे में एक साथ मिलीं 5 लाशें, दीवार पर लिखा सुसाइड नोट… मथुरा केस में पुलिस को मिले अहम सबूत

मथुरा के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों, जिनमें पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल थे, ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का नोट और वीडियो बरामद कर लिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Feb 10, 2026 - 12:16
 0
कमरे में एक साथ मिलीं 5 लाशें, दीवार पर लिखा सुसाइड नोट… मथुरा केस में पुलिस को मिले अहम सबूत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने संदिग्ध हालात में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घर के अंदर का मंजर इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप गई। कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला, जिसमें साफ शब्दों में लिखा था कि हम लोग अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहे हैं। इस संदेश ने हर किसी को गहरे सदमे में डाल दिया है।

दूध में जहर मिलाकर बच्चों को पिलाया
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोमवार रात पति-पत्नी ने पहले अपने तीन मासूम बच्चों को दूध में जहर मिलाकर पिलाया। इसके बाद दोनों ने भी वही दूध पी लिया। मृतकों की पहचान मनीष, उनकी पत्नी सीमा, एक बेटा और दो बेटियों के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी की मौत एक ही कमरे में हुई। यह घटना मंगलवार सुबह तब सामने आई, जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने अंदर झांककर देखा तो सभी के होश उड़ गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सुसाइड नोट के साथ वीडियो भी मिला
घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट के अलावा एक वीडियो भी मिला है, जिसे परिवार के मुखिया मनीष ने मौत से पहले बनाया था। इस वीडियो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। माना जा रहा है कि वीडियो में आत्महत्या की वजहों का जिक्र हो सकता है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार सिंह और एसडीएम महावन कंचन गुप्ता भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घर से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पूरे गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है और लोग दहशत में हैं।

एसएसपी मथुरा का बयान
एसएसपी श्लोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। कमरे से सुसाइड नोट और वीडियो साक्ष्य बरामद हुए हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और वीडियो की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस सामूहिक आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।