बाबरी ढांचे का सपना देखने वालों को सीएम योगी की चेतावनी, बोले– कानून तोड़ने वालों का रास्ता जन्नत नहीं, जहन्नुम की ओर जाता है

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबरी ढांचे पर की गई टिप्पणी पर कड़ी चेतावनी जारी की और बाराबंकी कार्यक्रम के दौरान कानून, राम मंदिर, विकास, सुरक्षा और उत्तर प्रदेश की प्रगति पर जोर दिया।

Feb 10, 2026 - 17:33
 0
बाबरी ढांचे का सपना देखने वालों को सीएम योगी की चेतावनी, बोले– कानून तोड़ने वालों का रास्ता जन्नत नहीं, जहन्नुम की ओर जाता है

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबरी ढांचे को लेकर बयान देने वालों और कानून तोड़ने की सोच रखने वालों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। बाराबंकी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि कयामत का दिन कभी आने वाला नहीं है और जो लोग इसका सपना देख रहे हैं, वे सड़-गल जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत में कायदे से रहने वालों को ही फायदा होगा। कानून तोड़कर जन्नत जाने का सपना देखने वालों का रास्ता कहीं और नहीं, बल्कि सीधे जहन्नुम की ओर जाता है।

बाबरी ढांचे पर सीएम योगी का दो टूक संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ है। इतने वर्षों में कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन किसी ने भगवान राम की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का साहस नहीं किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है। हमने कहा था कि रामलला आएंगे और आज भव्य मंदिर बन चुका है। बाबरी ढांचे का सपना देखने वालों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि कयामत के दिन के लिए मत जियो, हिंदुस्तान में कानून मानकर रहना सीखो।

पहले यूपी में असुरक्षा, अब सुरक्षा और सुविधा
सीएम योगी ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की स्थिति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय आए दिन दंगे और कर्फ्यू लगते थे। लोग सूर्यास्त के बाद घर लौटने से डरते थे। गरीबों की जमीन पर कब्जा हो जाता था। उन्होंने बताया कि सरकार बदलते ही यूपी से अराजकता समाप्त हो गई। आज अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालु आ रहे हैं। 2024-25 में 122 करोड़ श्रद्धालु यूपी के धार्मिक स्थलों पर पहुंचे।

विकास अब भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ रहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यूपी में विकास भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था, लेकिन अब पैसा जनकल्याण में खर्च हो रहा है। छात्रों को छात्रवृत्ति मिल रही है, तीर्थ स्थलों का विकास हो रहा है और सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। कानून तोड़ने वालों को ऐसी सजा दी जाएगी कि सात पीढ़ियां याद रखेंगी।

यूपी अब बीमारू नहीं, मजबूत अर्थव्यवस्था वाला राज्य
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं रहा। सरकार 1.6 करोड़ परिवारों को पेंशन दे रही है। 15-16 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है और 5.46 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई है।

भारत और सनातन एक-दूसरे के पूरक
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और सनातन को अलग नहीं किया जा सकता। आज दुनिया भर से भारत और भारतीयता पर प्रहार हो रहे हैं। कुछ लोग साजिश कर रहे हैं, कुछ साजिश का शिकार हो रहे हैं। इससे सतर्क रहने की जरूरत है।

बाराबंकी के विकास का रोडमैप
सीएम योगी ने बताया कि बाराबंकी स्टेट कैपिटल रीजन का हिस्सा है। यहां विकास प्राधिकरण शुरू होगा। रामसनेही घाट के पास बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनेगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। बाबा हरिशंकर दास जी महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद इस क्षेत्र के विकास में सहायक रहेगा। कार्यक्रम में कई मंत्री, सांसद, विधायक, संत और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।