यूपी विधानसभा का 10वां बजट सत्र शुरू, सीएम योगी बोले- हंगामा नहीं, संवाद से निकलेगा समाधान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी और उन्होंने विधायकों से व्यवधान पैदा करने के बजाय संवाद के माध्यम से मुद्दे उठाने का आग्रह किया।

Feb 9, 2026 - 15:16
 0
यूपी विधानसभा का 10वां बजट सत्र शुरू, सीएम योगी बोले- हंगामा नहीं, संवाद से निकलेगा समाधान

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए सत्र की रूपरेखा और सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि यह उनकी सरकार का 10वां बजट सत्र है। सीएम योगी ने सभी विधायकों से अपील की कि विधानमंडल लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है और किसी भी मुद्दे को उठाने के लिए कार्यवाही बाधित करने के बजाय संवाद का रास्ता अपनाया जाना चाहिए। सरकार संवाद के माध्यम से समस्याओं के समाधान में विश्वास करती है।

राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने कहा कि संसदीय परंपराओं के अनुसार बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। उन्होंने बताया कि बजट सत्र के दो प्रमुख एजेंडे होते हैं। पहला राज्यपाल का अभिभाषण और दूसरा सामान्य बजट। राज्यपाल का अभिभाषण सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जिसे सदन के माध्यम से जनता को समर्पित किया जाता है। आज राज्यपाल समवेत सदन को संबोधित करेंगे और इस पर सभी सदस्य चर्चा करेंगे।

20 फरवरी तक चलेगा बजट सत्र
सीएम योगी ने जानकारी दी कि वर्ष 2026-27 का सामान्य बजट 11 फरवरी को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि यह बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान सदन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

आर्थिक सर्वेक्षण होगा पेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण भी सदन के पटल पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पहली बार होगा जब कोई राज्य सरकार अपनी आर्थिक उपलब्धियों को इस तरह सामने रखेगी। सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य की छवि से निकालकर देश की अर्थव्यवस्था के ब्रेकथ्रू के रूप में स्थापित किया है। आर्थिक सर्वेक्षण में प्रति व्यक्ति आय, रोजगार सृजन, वित्तीय प्रबंधन और लगातार रेवेन्यू सरप्लस राज्य बनने जैसे बिंदुओं को शामिल किया जाएगा।

संवाद से चलेगा सदन, सुझावों का होगा सम्मान
सीएम योगी ने दोहराया कि विधानमंडल संवाद से चलता है, न कि शोरगुल से। सरकार हर सदस्य के बहुमूल्य सुझावों को स्वीकार करने और राज्यहित में जरूरी कदम उठाने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने विपक्ष से भी अपील की कि कार्यवाही को बाधित न किया जाए और सार्थक चर्चा में सहयोग किया जाए।

विकास की गति बढ़ाने में अहम होगा सत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में विधानसभा की कार्यवाही में नए कीर्तिमान बने हैं। यह बजट सत्र उत्तर प्रदेश के विकास की रफ्तार को और तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई मंत्री उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।