फर्जी लूट की फिल्म फ्लॉप… प्रतापगढ़ में सर्राफ ने रची खुद की साजिश, पुलिस ने 9.60 लाख कैश और 3 किलो चांदी की बरामद

अमेठी पुलिस ने एक फर्जी डकैती का पर्दाफाश किया, जिसमें जौहरी रितेश मौर्य ने खुद ही लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और नकदी और चांदी बरामद की।

Feb 10, 2026 - 17:22
 0
फर्जी लूट की फिल्म फ्लॉप… प्रतापगढ़ में सर्राफ ने रची खुद की साजिश, पुलिस ने 9.60 लाख कैश और 3 किलो चांदी की बरामद

Uttar Pradesh News: अमेठी जिले में एक सर्राफा व्यवसायी से हुई कथित लूट की घटना का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस लूट की कहानी किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि खुद कारोबारी ने ही रची थी। पुलिस के मुताबिक, सर्राफा व्यापारी रितेश मौर्या ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश तैयार की थी। मामले में पुलिस ने रितेश मौर्या समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लूट में दिखाए गए पूरे रुपये और चांदी भी बरामद कर ली गई है।

जंगल के पास लूट की झूठी कहानी दर्ज कराई गई
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रितेश मौर्या ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने एक मित्र के साथ टाटा पंच कार से प्रयागराज से अमेठी लौट रहा था। रास्ते में देल्हूपुर थाना क्षेत्र के गज़ेहड़ा जंगल के पास स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी रोक ली। आरोप था कि बदमाशों ने कार में रखा एक बैग लूट लिया, जिसमें 9 लाख 60 हजार रुपये नकद और 3 किलो चांदी थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और चार टीमों का गठन किया गया।

पूछताछ में खुली साजिश की परतें
जांच के दौरान पुलिस को कई संदेहास्पद तथ्य मिले। कड़ी पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अनुज दुबे ने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। उसने बताया कि यह लूट पहले से तय योजना के तहत की गई थी। अनुज ने स्वीकार किया कि वह रितेश के बहकावे में आ गया था क्योंकि रितेश पर उसका पैसा बकाया था। रितेश ने उधारी चुकाने के लिए लूट की योजना बनाई और उसे इसमें शामिल कर लिया।

पहले से तय थे सारे संकेत और तरीका
आरोपी अनुज के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को रितेश ने उसे प्रतापगढ़ कोतवाली के पास बुलाया और पूरी योजना समझाई। रितेश ने बताया कि प्रयागराज से लौटते समय देल्हूपुर जंगल के पास गाड़ी रोकी जाएगी और कट्टा दिखाकर बैग लूट लिया जाएगा। पहचान के लिए गाड़ी की लाइट जलाना, रफ्तार कम करना और तय जगह पर रुकना जैसे संकेत भी पहले से तय थे। कट्टा खरीदने के लिए रितेश ने 20 हजार रुपये भी दिए थे।

पुलिस ने बरामद किया पूरा माल, आरोपी गिरफ्तार
लूट के बाद रितेश ने आरोपियों से संपर्क नहीं किया, जिससे रुपये और चांदी का बंटवारा नहीं हो सका। पुलिस ने आरोपी के पास से पूरे 9 लाख 60 हजार रुपये नकद, 3 किलो चांदी और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने रितेश मौर्या, अवनीश तिवारी और अनुज दुबे को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।