मदद करना पड़ा भारी! नोएडा में घायल ड्राइवर को बचा रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत

नोएडा के सेक्टर-62 में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने घायल टेम्पो चालक की मदद कर रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

Feb 10, 2026 - 11:22
 0
मदद करना पड़ा भारी! नोएडा में घायल ड्राइवर को बचा रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत

Uttar Pradesh News: नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार ने लोगों की जान ले ली। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास देर रात एक के बाद एक दो हादसों ने पूरे इलाके को दहला दिया। पहले एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इसके बाद मदद कर रहे लोगों को पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और पुलिस मौके पर पहुंची।

पहला हादसा, ट्रक से टकराया तेज रफ्तार टेंपो
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात दिल्ली की ओर जा रहा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। हादसे के बाद सड़क पर भगदड़ मच गई और लोग रुककर मदद करने लगे।

मदद कर रहे लोगों को बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर
टेंपो चालक की हालत देख आसपास से गुजर रहे चार लोग उसकी मदद के लिए आगे आए। वे चालक को बाहर निकालने की कोशिश कर ही रहे थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा सब्जियों से लदा ट्रक सीधे उन लोगों को कुचलता हुआ आगे निकल गया। इस दूसरी टक्कर से मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर गिर पड़े।

हवा में उछलकर दूर जा गिरे लोग
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर लगते ही लोग कई फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरे। कुछ लोग मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक चालक को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

दो की मौत, चार घायल, पुलिस जांच में जुटी
इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान देवेंद्र और गोविंदा के रूप में हुई है। वहीं सोहेल, सचिन, हरिओम समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेक्टर-58 थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।