पति छोड़ो या झूठे केस झेलो… बाराबंकी में दरोगा पर महिला से हैवानियत के गंभीर आरोप

बाराबंकी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने सब इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न, छेड़छाड़ और पुलिस शक्ति के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है।

Feb 10, 2026 - 09:26
 0
पति छोड़ो या झूठे केस झेलो… बाराबंकी में दरोगा पर महिला से हैवानियत के गंभीर आरोप

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रामनगर थाने में तैनात एक दरोगा पर महिला ने छेड़छाड़, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना और जबरन गाड़ी में खींचकर ले जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का बयान सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। महिला का कहना है कि दरोगा ने वर्दी का गलत इस्तेमाल करते हुए उसे अपने पति को छोड़ने और उसके साथ रहने का दबाव बनाया। यह मामला मित्र पुलिस के दावों पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

जांच के बहाने घर में घुसपैठ और लगातार दबाव
पीड़िता के अनुसार, एक पारिवारिक विवाद की जांच के नाम पर आरोपी दरोगा ने उसके घर में आना-जाना शुरू किया। वह अक्सर महिला को फोन करता और 10-10 मिनट तक बात करने का दबाव बनाता था। जब महिला ने इस व्यवहार का विरोध किया तो दरोगा केस की जांच बिगाड़ने की धमकी देने लगा। महिला का आरोप है कि दरोगा उसे यह कहकर लालच देता था कि वह पढ़ी-लिखी और स्मार्ट है, अगर वह अपने पति को छोड़ दे तो वह उसे अच्छी नौकरी दिलवा देगा।

इनकार करने पर बढ़ी प्रताड़ना
महिला ने बताया कि जब उसने दरोगा के प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो वह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। वर्दी की धौंस दिखाकर वह बार-बार घर आने लगा। पीड़िता का कहना है कि दरोगा की नीयत शुरू से ही खराब थी और वह अक्सर घर में पुरुषों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाने की कोशिश करता था।

रास्ते में रोककर जबरन गाड़ी में बैठाने का आरोप
पीड़िता ने एक बेहद डरावने वाकये का जिक्र किया। उसने बताया कि एक दिन दरोगा ने रास्ते में उसे रोका और जबरदस्ती खींचकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी के अंदर उसने महिला का हाथ पकड़ा और अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तब वह किसी तरह गाड़ी का दरवाजा खोलकर भाग पाई और अपनी इज्जत बचा सकी।

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
पीड़िता का आरोप है कि उसने दो-तीन बार स्थानीय स्तर पर शिकायत की, लेकिन रसूखदार दरोगा के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया। उल्टा, दरोगा ने उसके पति को डकैती और शराब तस्करी के झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी। अब पीड़ित परिवार ने पुलिस कप्तान अर्पित विजयवर्गीय और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।