अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।
Uttar Pradesh News: मिर्जापुर के गोबरहा गांव में बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा ने...
Uttar Pradesh News: मेरठ के सेंट्रल मार्केट में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ...
अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिन से जारी जंग के बाद दो हफ्ते का सीजफायर हुआ। भारत न...
मध्य पूर्व में 38 दिनों से चल रही जंग पर सीजफायर हो गया है। ट्रंप के फैसले में प...
Zodiac Signs: अप्रैल 2026 में मेष, वृषभ, सिंह और धनु राशि वालों के लिए समय बेहद ...
Samay Raina: समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद सीजन 2 लाने का ऐलान क...
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पहली गेंद पर छक्क...
RBI repo rate 2027: आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रख...
Uttar Pradesh News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और मौत क...
Uttar Pradesh News: वाराणसी में ‘यूजीसी का बाप’ लिखी बुलेट बाइक पुलिस की पकड़ मे...
Uttar Pradesh News: हरदोई में एक ढोंगी बाबा द्वारा किशोरी की पिटाई का वीडियो वा...
Uttar Pradesh News: प्रयागराज में 70 वर्षीय हजारीलाल की हत्या का मामला 36 घंटे ...
Uttar Pradesh News: महाकुंभ 2025 में चर्चा में आए IIT बाबा अभय सिंह ने इंजीनियर...
Kalashtami 2026: कालाष्टमी 9 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान काल भैरव को...
महिला आरक्षण विधेयक पर बहस तेज है। ओम प्रकाश राजभर ने 2029 तक महिलाओं को 35% आरक...
असम के बारपेटा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने सेना पर विश्वासघ...