मोदी देंगे 35% आरक्षण… राजभर का बड़ा बयान, महिला वोट बैंक को लेकर शुरू हुई बड़ी रणनीति

महिला आरक्षण विधेयक पर बहस तेज है। ओम प्रकाश राजभर ने 2029 तक महिलाओं को 35% आरक्षण मिलने का दावा किया। अंबेडकर नगर और आजमगढ़ में बड़ी महिला सभाएं होंगी। संजय निषाद ने भी नारी वंदन एक्ट का समर्थन किया और इसे महिलाओं के सम्मान से जोड़ा।

Apr 7, 2026 - 09:34
 0
मोदी देंगे 35% आरक्षण… राजभर का बड़ा बयान, महिला वोट बैंक को लेकर शुरू हुई बड़ी रणनीति

देश में महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक को लेकर राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। संसद से लेकर राज्यों तक इस मुद्दे पर बयानबाजी तेज है। इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और एनडीए सहयोगी ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने जा रहे हैं। राजभर के अनुसार यह व्यवस्था साल 2029 तक पूरी तरह लागू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक राजनीति में पुरुषों का दबदबा रहा है, लेकिन आने वाले समय में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और वे बड़ी संख्या में चुनाव जीतकर आगे आएंगी।

2029 तक लागू होगा 35 प्रतिशत आरक्षण
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस दिशा में गंभीर हैं और उनका मौजूदा कार्यकाल इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए बढ़ाया गया है। उन्होंने साफ कहा कि “100 प्रतिशत मोदी जी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देंगे और 2029 में यह पूरी तरह लागू हो जाएगा।” उनके अनुसार इससे राजनीति में महिलाओं को बराबर का मौका मिलेगा और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी।

महिलाओं को जोड़ने के लिए बड़े अभियान की तैयारी
राजभर ने बताया कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को लेकर बड़े स्तर पर अभियान चलाने जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के जरिए हर घर तक पहुंचने की योजना बनाई गई है। इस अभियान की शुरुआत अंबेडकर नगर से होगी, जहां 9 मई को करीब 25 हजार महिलाओं को एकत्र किया जाएगा। इसके बाद आजमगढ़ में इससे भी बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसमें 50 हजार महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का संदेश महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा।

संजय निषाद ने भी किया समर्थन
वहीं यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने भी महिला आरक्षण का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश भाग्यशाली है कि उसे नरेंद्र मोदी जैसा नेता मिला है। निषाद ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं के सम्मान के लिए कोई ठोस कानून नहीं बनाया। उन्होंने “नारी वंदन एक्ट” को महिलाओं के सम्मान से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और कहा कि इससे महिलाओं को नई पहचान और अधिकार मिलेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।