शहबाज शरीफ का कॉपी-पेस्ट पोस्ट से उगल गया राज, जानें सीजफायर में कौन कर रहा असली खेल

मध्य पूर्व में 38 दिनों से चल रही जंग पर सीजफायर हो गया है। ट्रंप के फैसले में पाकिस्तान की भूमिका बताई जा रही है, लेकिन पीएम शहबाज शरीफ का ड्राफ्ट ट्वीट विवादों में आ गया। चीन और पाकिस्तान की भूमिका को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।

Apr 8, 2026 - 12:59
 0
शहबाज शरीफ का कॉपी-पेस्ट पोस्ट से उगल गया राज, जानें सीजफायर में कौन कर रहा असली खेल

मध्य पूर्व एशिया में पिछले 38 दिनों से जारी जंग पर आखिरकार विराम लग गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार देर रात अचानक बड़ा फैसला लेते हुए संघर्ष विराम का ऐलान कर दिया। खास बात यह रही कि ट्रंप ने ईरान को पहले धमकियां दी थीं और बड़ी लड़ाई की डेडलाइन भी तय की थी, लेकिन समय खत्म होने से दो घंटे पहले ही उन्होंने पीछे हटते हुए सीजफायर घोषित कर दिया। इससे पहले भी ट्रंप कई बार डेडलाइन के ठीक पहले अपने फैसले बदलते रहे हैं।

पाकिस्तान की मध्यस्थता और बातचीत का असर
इस पूरे घटनाक्रम में पाकिस्तान की भूमिका भी अहम बताई जा रही है। पाकिस्तान पिछले कई दिनों से जंग रोकने के लिए मध्यस्थता कर रहा था। ट्रंप ने खुद कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर से बातचीत के बाद यह फैसला लिया। जंग के दौरान लगातार बातचीत चल रही थी, जिससे यह सीजफायर संभव हो सका।

शहबाज शरीफ का ट्वीट बना विवाद की वजह
सीजफायर के बीच पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का एक ट्वीट विवादों में आ गया। 7 और 8 अप्रैल की रात 12:46 बजे उन्होंने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट किया, जिसमें Draft – Pakistan’s PM Message on X लिखा हुआ था। इससे यह शक पैदा हुआ कि यह मैसेज खुद पीएम ने नहीं बल्कि कहीं और से तैयार होकर आया था। आमतौर पर किसी प्रधानमंत्री की टीम अपने ही देश का नाम इस तरह ड्राफ्ट में नहीं लिखती।

एक मिनट में एडिट, फिर भी उठे सवाल
हालांकि यह गलती जल्दी पकड़ ली गई और 12:47 बजे यानी एक मिनट के अंदर पोस्ट को एडिट कर दिया गया। इसके बाद सीधे सामान्य मैसेज पोस्ट किया गया। लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे थे। लोग पूछने लगे कि क्या यह मैसेज ट्रंप की टीम की ओर से तैयार किया गया था।

पोस्ट में क्या कहा गया और किसकी भूमिका अहम
शहबाज शरीफ ने अपने पोस्ट में ट्रंप से डेडलाइन दो हफ्ते बढ़ाने का अनुरोध किया था। साथ ही ईरान से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दो हफ्तों के लिए खोलने की अपील की थी। उन्होंने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने और कूटनीति को मौका देने की बात कही। वहीं सीजफायर को लेकर अलग-अलग दावे भी सामने आए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में चीन की भूमिका बताई गई है, जबकि CNN के अनुसार पाकिस्तान ने इसमें अहम भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।