अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।
Uttar Pradesh News: गाजियाबाद के वैशाली में चोरी की कोशिश कर रहा एक चोर क्लीनिक ...
Uttar Pradesh News: रामपुर में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक पर जानलेवा हमला किया गय...
Uttar Pradesh News: कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट के खुलासे के बाद स्वास्थ...
Uttar Pradesh News: मेरठ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक पिता ...
Uttar Pradesh News: लखनऊ में शादी के सीजन में गैस सिलेंडर की समस्या से राहत देते...
Uttar Pradesh News: मथुरा वृंदावन में यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ।...
मेडचल में एक युवती की आत्महत्या से सनसनी फैल गई है। आरोप है कि शादी का प्रस्ताव ...
Moradabad Drug Racket:मुरादाबाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स क्वीन...
UP SIR Voter List Update: उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची में ...
Baglamukhi Jayanti: बगलामुखी जयंती 2026 में 24 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन मां ...
UP Voter List Row: अजय राय ने यूपी में SIR प्रक्रिया को गैरकानूनी बताते हुए चुना...
Uttar Pradesh News: बस्ती में युवती ने युवक पर रेप, धोखे से गर्भपात और धमकी देने...
Uttar Pradesh News: ग्रेटर नोएडा में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समा...
Uttar Pradesh News: मथुरा के वृंदावन में केशी घाट के पास स्टीमर पलटने से बड़ा हा...
Uttar Pradesh News: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी के साथ निजी सुरक्षा...
Tamil Nadu News: तमिलनाडु के सथानकुलम कस्टोडियल डेथ केस में 9 पुलिसकर्मियों को फ...