70 साल के प्रेमी से था अनारकली का रिश्ता, पति ने देखा तो खौल उठा खून, प्रयागराज में कर दिया खौफनाक कांड
Uttar Pradesh News: प्रयागराज में 70 वर्षीय हजारीलाल की हत्या का मामला 36 घंटे में सुलझ गया। आरोपी रामलाल ने पत्नी के अवैध संबंधों से नाराज होकर कुल्हाड़ी से हत्या की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया और जेल भेज दिया।
Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज के यमुनानगर जोन में नैनी पुलिस ने महज 36 घंटों के भीतर एक बुजुर्ग की हत्या की गुत्थी सुलझा ली। यह मामला 70 वर्षीय हजारीलाल की हत्या से जुड़ा था, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी थी। जांच के दौरान जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड को किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतक की प्रेमिका के पति ने अंजाम दिया। आरोपी ने गुस्से और अपमान के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।
अवैध संबंध बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में पता चला कि हजारीलाल का आरोपी रामलाल की पत्नी अनारकली के साथ पिछले 8 वर्षों से अवैध संबंध था। अनारकली की उम्र 65 वर्ष बताई गई है। इस रिश्ते के कारण रामलाल के घर में अक्सर झगड़ा होता था और उसकी पत्नी उससे बातचीत भी नहीं करती थी। लगातार अपमान और मानसिक तनाव से परेशान होकर रामलाल ने करीब 10 दिन पहले ही हजारीलाल को मारने की योजना बना ली थी।
सोते वक्त कुल्हाड़ी से किया हमला
घटना 2 और 3 अप्रैल की दरम्यानी रात की है। उस समय हजारीलाल बालू के ठेके पर चौकीदारी कर रहे थे और सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे रामलाल कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा। उसने पहले कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से हजारीलाल के सिर पर वार किया, जिससे वह चारपाई पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी ने उनके चेहरे और सिर पर तीन-चार जोरदार वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस की तेजी से कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
हत्या करने के बाद रामलाल कुल्हाड़ी को अपने घर ले गया और उसे बालू के ढेर में छिपा दिया। मृतक के बेटे सोनू की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नैनी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से आरोपी को ग्राम धनुआ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
