रणवीर इलाहाबादिया का कमेंट क्यों नहीं हटाया? समय रैना ने खोला राज, बोले- 8 बार पूछा था सवाल

Samay Raina: समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद सीजन 2 लाने का ऐलान किया है। उन्होंने Beer Biceps के विवादित कमेंट पर खुलकर बात की और बताया कि एडिट में 99% हिस्सा हटाया गया था। नए सेगमेंट ‘Still Alive’ के जरिए उन्होंने वापसी की है।

Apr 8, 2026 - 09:47
 0
रणवीर इलाहाबादिया का कमेंट क्यों नहीं हटाया? समय रैना ने खोला राज, बोले- 8 बार पूछा था सवाल

Samay Raina: इंडियाज गॉट लेटेंट शो को लेकर हुए बड़े विवाद के बाद कॉमेडियन समय रैना ने एक बार फिर वापसी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि वह इस शो का सीजन 2 जरूर लेकर आएंगे। पहले सीजन में विवाद इतना बढ़ गया था कि उन्हें शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटाने पड़े थे। अब वह ‘Still Alive’ नाम के नए स्पेशल सेगमेंट के जरिए दर्शकों के सामने आए हैं और पूरे मामले पर खुलकर बात की है।

Beer Biceps के कमेंट पर क्या बोले समय रैना
दरअसल, यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, जिन्हें Beer Biceps के नाम से जाना जाता है, ने शो में माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई और सुप्रीम कोर्ट ने भी कड़ी नाराजगी जताई। बाद में रणवीर इलाहाबादिया ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी।

99% कीटाणु खत्म किए, 1% से फैल गई महामारी
अपने नए वीडियो में समय रैना ने इस विवाद पर जवाब देते हुए कहा कि लोग उनसे पूछते हैं कि उस आपत्तिजनक सवाल को एडिट में क्यों नहीं हटाया गया। इस पर उन्होंने कहा कि Beer Biceps ने वह सवाल एक नहीं बल्कि 8 बार पूछा था। उन्होंने एडिट करते समय ज्यादातर खराब हिस्से हटा दिए थे। समय ने मजाकिया अंदाज में कहा, मैंने 99% कीटाणु खत्म कर दिए थे, लेकिन उस 1% कीटाणु से महामारी फैल गई।

शो को लेकर क्या है आगे की योजना
समय रैना ने यह भी बताया कि लोग उनसे लगातार पूछते हैं कि क्या यह शो वापस आएगा। इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में काफी सोचा है और उन्हें लगता है कि शो का पहला सीजन इस तरह खत्म नहीं होना चाहिए था। उन्होंने साफ कहा कि वह इस शो को दोबारा लाएंगे, क्योंकि उन्हें इसे बनाने में मजा आता है।

नए सेगमेंट में Beer Biceps पर निशाना
Still Alive सेगमेंट में समय रैना ने Beer Biceps को लेकर मजाक और रोस्ट भी किया। उन्होंने पूरे विवाद को हल्के अंदाज में पेश किया, लेकिन साथ ही यह भी साफ कर दिया कि अब वह अपने शो को नए तरीके से और ज्यादा बेहतर बनाकर दर्शकों के सामने लाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।