क्लिनिक में चोरी के इरादे से घुसा चोर, लेकिन शटर में फंस गई गर्दन… फिर सुबह वहीं हुआ इलाज

Uttar Pradesh News: गाजियाबाद के वैशाली में चोरी की कोशिश कर रहा एक चोर क्लीनिक के शटर और दीवार के बीच फंस गया और पूरी रात वहीं अटका रहा। सुबह फायर ब्रिगेड ने उसे रेस्क्यू कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Apr 11, 2026 - 15:18
 0
क्लिनिक में चोरी के इरादे से घुसा चोर, लेकिन शटर में फंस गई गर्दन… फिर सुबह वहीं हुआ इलाज

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद कमिश्नरी के वैशाली इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक क्लीनिक में चोरी करने की कोशिश कर रहा एक चोर खुद ही मुसीबत में फंस गया। बताया जा रहा है कि देर रात वह शटर के बीच के हिस्से से अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी दौरान उसकी गर्दन शटर और कंक्रीट की दीवार के बीच फंस गई। वह न तो आगे जा सका और न ही पीछे निकल पाया। पूरी रात वह उसी हालत में फंसा रहा और सुबह तक उसकी हालत खराब हो गई।

सुबह क्लीनिक खुलने पर हुआ खुलासा
सुबह जब क्लीनिक खोलने की तैयारी हो रही थी, तो कर्मचारियों ने शटर के पास एक व्यक्ति को फंसा हुआ देखा। यह देखकर तुरंत हड़कंप मच गया और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। थोड़ी ही देर में मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू 
फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शटर और दीवार के बीच फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। पूरी रात फंसे रहने की वजह से उसकी हालत काफी खराब हो गई थी। प्राथमिक इलाज भी उसी क्लीनिक में किया गया, जिसमें वह चोरी करने घुसा था। टीम ने रेस्क्यू टूल्स की मदद से शटर को हटाकर उसे बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।

बिहार का रहने वाला है आरोपी
फायर विभाग की जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। वह रात के समय छत के रास्ते क्लीनिक में घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसी दौरान शटर और दीवार के बीच फंस गया। फायर सर्विस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस हिरासत में आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी क्लीनिक में चोरी करने के इरादे से घुसा था, लेकिन उसकी योजना नाकाम हो गई। फंसने के कारण वह पूरी रात वहीं अटका रहा और उसकी जान भी जा सकती थी। गनीमत रही कि समय रहते उसे बचा लिया गया। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।