5 साल तक शादी का झूठा वादा, बार-बार रेप… गर्भ ठहरते ही करवा दिया गर्भपात, जानिए पूरा मामला

Uttar Pradesh News: बस्ती में युवती ने युवक पर रेप, धोखे से गर्भपात और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Apr 11, 2026 - 09:09
 0
5 साल तक शादी का झूठा वादा, बार-बार रेप… गर्भ ठहरते ही करवा दिया गर्भपात, जानिए पूरा मामला

Basti News: देश में महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कानूनों की बात की जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से सामने आई यह घटना इन दावों पर सवाल खड़े करती है। छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय युवती ने नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले इनामुल हक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ रेप किया, धोखे से उसका गर्भपात कराया और बाद में जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हमदर्द बनकर शुरू हुआ संबंध, बाद में बना शोषण का कारण
इस मामले की शुरुआत अक्टूबर 2021 में हुई। पीड़िता के फूफा बभनान में एक ईंट भट्ठे पर मुंशी थे। उनकी तबीयत खराब होने पर भट्ठा मालिक इनामुल हक उन्हें घर छोड़ने छत्तीसगढ़ गया। वहीं उसकी नजर युवती पर पड़ी। फूफा की मौत के बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए युवती से संपर्क किया और हमदर्द बनकर उसके करीब आ गया।

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण
पीड़िता का आरोप है कि दिसंबर 2021 में वह अपनी बुआ के साथ बस्ती के मटैरा गांव आई थी, तब वह नाबालिग थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे छत पर बुलाकर जबरन संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने निकाह का वादा कर उसे चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी अलग-अलग जगहों जैसे रायपुर के होटल और बभनान के कमरों में उसे बुलाकर शोषण करता रहा। जब भी युवती शादी की बात करती, आरोपी उसे पीटता और टाल देता।

धोखे से कराया गर्भपात, युवती को गहरा सदमा
फरवरी 2023 में घटना ने और गंभीर रूप ले लिया। युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे बभनान बुलाया और सिरदर्द की दवा बताकर गोली खिला दी। दवा खाने के कुछ समय बाद ही उसका गर्भपात हो गया। इस घटना से युवती मानसिक रूप से टूट गई, लेकिन शादी के भरोसे चुप रही।

सगाई की खबर और फिर धमकियां
युवती के अनुसार, 14 फरवरी 2026 को आरोपी ने फोन कर बताया कि उसने कहीं और सगाई कर ली है। इसके बाद जब युवती ने आरोपी के बड़े भाई जहीरूल हक से मदद मांगी, तो उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस जांच में जुटी, POCSO के तहत कार्रवाई
कलवारी क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। चूंकि घटना के समय युवती नाबालिग थी, इसलिए पॉक्सो एक्ट के तहत जांच की जा रही है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और इंस्टाग्राम चैट जैसे डिजिटल सबूत जुटा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।