मथुरा वृंदावन में बड़ा हादसा... CM योगी ने जताया दुख, राहत-बचाव के सख्त आदेश जारी

Uttar Pradesh News: मथुरा वृंदावन में यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ। अब तक 10 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी ने शोक जताते हुए राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

Apr 11, 2026 - 12:05
 0
मथुरा वृंदावन में बड़ा हादसा... CM योगी ने जताया दुख, राहत-बचाव के सख्त आदेश जारी

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में यमुना नदी के केशी घाट पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक स्टीमर अचानक पलट गया, जिसमें दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु सवार थे। इस दर्दनाक घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

लुधियाना से आए थे श्रद्धालु, बांके बिहारी दर्शन के लिए यात्रा
जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना से 30 श्रद्धालुओं का एक दल वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए आया था। ये सभी श्रद्धालु यमुना नदी में नौका विहार के लिए स्टीमर में सवार हुए थे। इसी दौरान अचानक स्टीमर पलट गया और लोग नदी में गिर गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय स्टीमर में 25 से अधिक लोग सवार थे।

अब तक 10 की मौत, कई लोग लापता, बचाव कार्य जारी
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं स्थानीय गोताखोरों की मदद से 16 से 17 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अभी भी कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

NDRF और प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात
राहत और बचाव कार्य के लिए गाजियाबाद से NDRF की टीम को बुलाया गया है। साथ ही मथुरा छावनी से भी मदद ली जा रही है। जिला प्रशासन, पुलिस और स्थानीय गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मौके पर डीएम और एसएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

अस्पतालों में अलर्ट, पीएम और सीएम ने जताया दुख
घायलों के इलाज के लिए सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। प्रशासन ने कहा है कि जांच के बाद हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।