कानपुर में किडनी कांड के बाद बड़ा एक्शन… 7 अस्पताल सील, 11 को नोटिस

Uttar Pradesh News: कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट के खुलासे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 7 अस्पताल सील किए गए हैं और 11 को नोटिस भेजा गया है। कई अस्पताल बिना लाइसेंस और नियमों के खिलाफ चल रहे थे।

Apr 11, 2026 - 14:08
 0
कानपुर में किडनी कांड के बाद बड़ा एक्शन… 7 अस्पताल सील, 11 को नोटिस

Kanpur News: कानपुर में हाल ही में सामने आए अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इस मामले के खुलासे के बाद शहर में बिना लाइसेंस और नियमों के खिलाफ चल रहे अस्पतालों और नर्सिंग होम्स पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी करते हुए 7 अस्पतालों को सील कर दिया, जबकि 11 अन्य अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है।

छापेमारी में कई अस्पताल मिले अवैध
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हाल ही में कानपुर के कल्याणपुर और शिवली क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई अस्पताल बिना वैध लाइसेंस, प्रशिक्षित डॉक्टरों और जरूरी स्टाफ के संचालित होते पाए गए। जांच के बाद जीवन दिव्या, रिलैक्स और एस हॉस्पिटल को बिना लाइसेंस संचालन के आरोप में तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

11 अस्पतालों को नोटिस
इसके अलावा अनुष्का, प्रांजल, राम जानकी, मोहित मेडिकल सेंटर, शिव मेडिकल, केडीएम और शाहिद अस्पताल सहित कुल 11 अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। इन अस्पतालों पर प्रशिक्षित स्टाफ की कमी, साफ-सफाई में लापरवाही, जरूरी सुविधाओं का अभाव और बिना अनुमति आईसीयू, एचडीयू और सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के बोर्ड लगाकर मरीजों को गुमराह करने के आरोप लगे हैं।

किडनी रैकेट से खुली अवैध अस्पतालों की पोल
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाल ही में पकड़े गए किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट की जांच के दौरान इन अवैध अस्पतालों की जानकारी सामने आई। हैरानी की बात यह है कि जिन तीन अस्पतालों का नाम इस रैकेट में सामने आया, उनमें से दो पहले से ही अवैध रूप से संचालित हो रहे थे।

नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने कहा कि पूरे शहर में बिना लाइसेंस चल रहे अस्पतालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नोडल अधिकारी डॉ. अमित रस्तोगी ने बताया कि शिवली क्षेत्र में कई अस्पताल नियमों की अनदेखी कर रहे थे, जिन पर अब कार्रवाई की गई है।

मरीजों की जान से खिलवाड़
जानकारी के अनुसार कई अस्पताल सामान्य सेवाओं का लाइसेंस लेकर सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं जैसे ICU, HDU, डायलिसिस और बर्न यूनिट का बोर्ड लगाकर मरीजों को गुमराह कर रहे थे। इससे मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। अब स्वास्थ्य विभाग इस पूरे नेटवर्क पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।