17 दिन बाद कब्र से जिंदा लौटे अब्दुल वहाब, पाकिस्तान की इस घटना ने सबको किया हैरान

पाकिस्तान के खैबर में एक मजदूर अब्दुल वहाब को मृत मानकर दफना दिया गया, लेकिन 17 दिन बाद वह जिंदा घर लौट आया। अब पुलिस जांच कर रही है कि कब्र में दफन शव किसका था। पहचान कपड़ों से हुई थी और मामला रहस्यमय बना हुआ है।

Apr 17, 2026 - 10:26
 0
17 दिन बाद कब्र से जिंदा लौटे अब्दुल वहाब, पाकिस्तान की इस घटना ने सबको किया हैरान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मजदूर, जिसे मृत मानकर दफना दिया गया था, वह 17 दिन बाद अचानक जिंदा घर लौट आया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि 31 मार्च को संगमरमर की खादान में हुए एक हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई थी। मृतकों में एक नाम अब्दुल वहाब का भी बताया गया और परिवार ने उसकी पहचान कर शव को दफना दिया। लेकिन 17 दिन बाद जब वहाब खुद घर पहुंचा, तो हर कोई हैरान रह गया।

खादान हादसे में हुई थी मौत की पुष्टि
रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च को खैबर इलाके में संगमरमर की खादान में बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में 9 मजदूरों की जान चली गई, जबकि 3 लोग घायल हुए थे। हादसे के बाद सभी शवों की पहचान के लिए परिवार वालों को बुलाया गया। इसी दौरान अब्दुल वहाब के परिवार ने एक शव को उनके कपड़ों के आधार पर पहचान लिया और उसे घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

17 दिन बाद घर लौटने से बढ़े सवाल
बीबीसी पश्तो की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतिम संस्कार के बाद परिवार शोक में डूबा हुआ था। लेकिन 17 दिन बाद जब अब्दुल वहाब खुद घर पहुंचा, तो सभी लोग चौंक गए। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस शव को दफनाया गया, वह आखिर किसका था? साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि वहाब इन 17 दिनों तक कहां था और वह अचानक कैसे वापस आ गया।

पुलिस जांच में जुटी, डीएनए टेस्ट की तैयारी
इस रहस्यमयी घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, पूरे मामले को समझने के लिए इलाके के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जरूरत पड़ने पर कब्र में दफनाए गए शव का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा, ताकि असली पहचान सामने आ सके।

कपड़ों के आधार पर हुई थी पहचान
परिवार के एक सदस्य ने बताया कि हादसे के दौरान जो शव मिला था, वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त था। इसलिए चेहरा पहचानना संभव नहीं था और कपड़ों के आधार पर ही उसे अब्दुल वहाब मान लिया गया। परिवार के मुताबिक, वहाब पहले सऊदी अरब में काम करता था और हाल ही में लौटकर इस खादान में मजदूरी करने लगा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।