हम बंटे तो कटे… सीतापुर में सीएम योगी का सख्त संदेश, बोले- देश का दुश्मन ताक में बैठा है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर में कहा कि एक मजबूत सनातन परंपरा एक मजबूत राष्ट्र सुनिश्चित करती है और उन्होंने एक धार्मिक आयोजन के दौरान विभाजन के खिलाफ चेतावनी दी।

Feb 9, 2026 - 14:48
 0
हम बंटे तो कटे… सीतापुर में सीएम योगी का सख्त संदेश, बोले- देश का दुश्मन ताक में बैठा है

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन सियासी हलचल तेज होने लगी है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान ने राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है। सोमवार को सीतापुर पहुंचे सीएम योगी ने एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान साफ शब्दों में कहा कि अगर सनातन कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा और अगर सनातन मजबूत होगा तो देश भी मजबूत रहेगा। उन्होंने कहा कि देश का दुश्मन हमेशा ताक में बैठा रहता है और अगर हम बंट गए तो समझो कट गए। उनके इस बयान को आने वाले समय की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

तपोधाम आश्रम में कार्यक्रम को किया संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सीतापुर के तपोधाम सतगुरु गिरधारी नाथ जी महाराज तपोधाम आश्रम पहुंचे थे। यहां मूर्ति स्थापना दिवस और भव्य भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सनातन धर्म, भारत की सांस्कृतिक परंपराओं और एकता पर विस्तार से बात की।

सीतापुर को बताया सनातन का पौराणिक केंद्र
सीएम योगी ने कहा कि सीतापुर भारत के सनातन धर्म का एक पौराणिक स्थल है। यह वही भूमि है, जहां वैदिक ज्ञान को संग्रहित और लिपिबद्ध किया गया। उन्होंने नैमिषारण्य का जिक्र करते हुए कहा कि करीब 3500 वर्ष पहले हजारों ऋषि-मुनि यहां एकत्र होकर पुराणों की रचना करते थे। इसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के लिए नैमिषारण्य के पुनर्स्थापन का बड़ा काम सरकार ने अपने हाथ में लिया है।

राम और सनातन से हर भारतीय का जुड़ाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के समय लोगों की आंखों में गर्व के आंसू थे। सुख हो या दुख, भारत में राम का नाम हर स्थिति में लिया जाता है। राम के साथ हर भारतीय का एक आत्मीय रिश्ता है और हर भारतीय खुद को सनातन धर्म का अनुयायी मानते हुए गर्व महसूस करता है।

समदृष्टि और भारतीय संस्कृति का उदाहरण
सीएम योगी ने भारतीय संस्कृति की समदृष्टि का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे यहां कहा जाता है पहला ग्रास गौमाता का और अंतिम ग्रास कुत्ते का। यही समता का भाव है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण ने ‘समत्वं योग उच्यते’ कहा। उन्होंने नागपंचमी का उदाहरण देते हुए कहा कि जहरीले सांप को भी दूध चढ़ाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने हमेशा शरण मांगने वालों को शरण दी, लेकिन कुछ लोगों ने शरण लेने के बाद अपने कर्तव्यों का पालन नहीं किया और देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।