NICU में कैसे भड़की आग… कानपुर में वॉर्मर मशीन पर लेटी मासूम की दर्दनाक मौत

कानपुर के बिठूर इलाके में एक निजी अस्पताल के एनआईसीयू में आग लगने से एक नवजात शिशु की मौत हो गई। परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Feb 9, 2026 - 12:50
 0
NICU में कैसे भड़की आग… कानपुर में वॉर्मर मशीन पर लेटी मासूम की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिठूर क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थित एक निजी अस्पताल राजा नर्सिंग होम की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई यानी एनआईसीयू में अचानक आग लग गई। इस हादसे में एक नवजात बच्ची की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्वस्थ बच्ची का जन्म, फिर मातम
बाकरगंज निवासी अरुण निषाद ने बताया कि उनकी शादी दो साल पहले हुई थी। रविवार सुबह वह अपनी पत्नी बिट्टू को डिलीवरी के लिए राजा नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। शाम करीब 4 बजे उनकी पत्नी ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों ने मां को सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया, जबकि नवजात बच्ची को एनआईसीयू में भर्ती किया गया। बच्ची को वॉर्मर मशीन पर लिटाया गया था, जहां उसकी निगरानी की जा रही थी।

वॉर्मर मशीन में लगी आग
परिजनों के अनुसार, देर शाम एनआईसीयू में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि जिस बेड पर बच्ची लेटी थी, वह भी उसकी चपेट में आ गया। वॉर्मर मशीन में लगी आग से बच्ची बुरी तरह झुलस गई और उसका पूरा शरीर काला पड़ गया। जन्म के कुछ ही घंटों के भीतर बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना छिपाने का आरोप
अरुण निषाद ने आरोप लगाया कि अस्पताल स्टाफ ने चार से पांच घंटे तक इस घटना को छिपाए रखा। जब परिजन बार-बार बच्ची को देखने की मांग करते रहे, तो उन्हें टालमटोल किया गया। बाद में जब सच्चाई सामने आई तो परिजन आक्रोशित हो गए। उनका कहना है कि अस्पताल प्रबंधन पैसे देकर समझौता कराने का दबाव बना रहा था, लेकिन वे न्याय चाहते हैं।

हंगामा और पुलिस कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। सूचना मिलते ही बिठूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में एनआईसीयू की मशीन में आग लगने की बात सामने आई है। परिवार की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।

NICU की अनुमति पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल के पास एनआईसीयू संचालन की अनुमति नहीं थी, फिर भी वहां यह सुविधा चलाई जा रही थी। इस बिंदु की जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है। यदि लापरवाही की पुष्टि होती है तो अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।