अब एक और IPL जैसा लीग… 6 टीमों के साथ होगा मुकाबला, 2027 से शुरू होगी नई T20 लीग

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सुपर स्मैश की जगह नई NZ20 फ्रेंचाइजी लीग शुरू करने का फैसला किया है। 2027 से शुरू होने वाली इस लीग में 6 टीमें होंगी। पुरुषों के साथ महिला टूर्नामेंट भी होगा। इससे क्रिकेट को आर्थिक मजबूती और नए खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है।

Mar 23, 2026 - 16:06
 0
अब एक और IPL जैसा लीग… 6 टीमों के साथ होगा मुकाबला, 2027 से शुरू होगी नई T20 लीग

दुनिया भर में टी20 लीग की सफलता को देखते हुए अब न्यूजीलैंड ने भी अपनी नई फ्रेंचाइजी लीग शुरू करने का फैसला किया है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, अमेरिका और दुबई जैसी जगहों पर टी20 लीग की लोकप्रियता के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने यह बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने तय किया है कि मौजूदा सुपर स्मैश टी20 टूर्नामेंट की जगह अब NZ20 नाम की नई लीग शुरू की जाएगी। इस लीग का पहला सीजन 2027 में आयोजित किया जाएगा और इसके मैच जनवरी में खेले जा सकते हैं।

6 टीमों के साथ होगी लीग, आईपीएल जैसा मॉडल
NZ20 लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और इन टीमों के अलग-अलग मालिक होंगे, जैसा कि आईपीएल में देखने को मिलता है। इस फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए निजी निवेश को आकर्षित करने की योजना है। इससे लीग का स्तर बेहतर होगा और खिलाड़ियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

पुरुषों के साथ महिला लीग पर भी जोर
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की अध्यक्ष लिंडन ने बताया कि इस लीग में सिर्फ पुरुषों का ही नहीं बल्कि महिला खिलाड़ियों का भी ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला घरेलू टी20 प्रतियोगिता को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा और उसे पूरा समर्थन दिया जाएगा। इसके अलावा हर टीम में बड़े स्टार खिलाड़ियों को शामिल करने की भी योजना है, ताकि युवा क्रिकेटरों को सीखने का मौका मिल सके।

आर्थिक मजबूती और नए टैलेंट की उम्मीद
इस नई लीग से न्यूजीलैंड क्रिकेट को आर्थिक रूप से काफी फायदा होने की उम्मीद है। निजी निवेश बढ़ने से बोर्ड की आय में वृद्धि होगी और नए खिलाड़ियों को सामने आने का मौका मिलेगा। इससे देश में क्रिकेट की लोकप्रियता भी बढ़ सकती है, क्योंकि न्यूजीलैंड में फिलहाल रग्बी ज्यादा लोकप्रिय खेल है।

दुनिया की अन्य लीग से प्रेरणा
दुनिया के कई देशों में पहले से ही सफल टी20 लीग चल रही हैं, जैसे भारत में आईपीएल, ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग, इंग्लैंड में द हंड्रेड, बांग्लादेश में बीपीएल, साउथ अफ्रीका में SA20 और पाकिस्तान में PSL। इन लीग्स के जरिए नए खिलाड़ियों को मौका मिलता है और क्रिकेट को आर्थिक मजबूती मिलती है। अब न्यूजीलैंड की NZ20 लीग से भी ऐसे ही नतीजों की उम्मीद की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।