LIC बनी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली वित्तीय कंपनी, मार्च तिमाही में 23,420 करोड़ रुपये का लाभ

LIC ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में अपने तिमाही मुनाफे में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 23,420 करोड़ रुपये का लाभ कमाया। कंपनी ने तिमाही आय के मामले में SBI और HDFC बैंक को पीछे छोड़ दिया।

May 24, 2026 - 09:45
 0
LIC बनी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली वित्तीय कंपनी, मार्च तिमाही में 23,420 करोड़ रुपये का लाभ

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली वित्तीय कंपनी बनने का रिकॉर्ड बनाया है. कंपनी का शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़कर 23,420 करोड़ रुपये पहुंच गया है. पिछले साल इसी तिमाही में एलआईसी का मुनाफा 19,013 करोड़ रुपये था. कंपनी के मजबूत नतीजों के बाद शेयर बाजार में भी तेजी देखने को मिली. एलआईसी के शेयरों में करीब पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कंपनी की संपत्तियों और प्रीमियम आय में भी लगातार वृद्धि हुई है, जिससे निवेशकों और बाजार विशेषज्ञों में उत्साह का माहौल है.

एसबीआई और एचडीएफसी बैंक से आगे निकली एलआईसी
मार्च तिमाही के आंकड़ों के अनुसार एलआईसी ने इस बार देश की बड़ी वित्तीय कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI का तिमाही शुद्ध लाभ 19,684 करोड़ रुपये रहा, जबकि HDFC Bank का मुनाफा 19,221 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. वहीं एलआईसी ने 23,420 करोड़ रुपये का लाभ कमाकर सबसे ऊपर जगह बनाई. हालांकि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के सालाना मुनाफे की बात करें तो SBI अभी भी पहले स्थान पर बना हुआ है. SBI का कुल वार्षिक लाभ 80,032 करोड़ रुपये रहा, जबकि एलआईसी का सालाना लाभ 57,419 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. ICICI Bank ने भी पूरे साल में 50,147 करोड़ रुपये का लाभ कमाया। 

सरकारी कंपनियों ने भी दिखाया दम
मार्च तिमाही में कई सरकारी कंपनियों ने भी मजबूत नतीजे पेश किए हैं. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 11,378 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया. Coal India का लाभ 10,839 करोड़ रुपये रहा. वहीं NTPC लिमिटेड ने 8,747 करोड़ रुपये और Power Finance Corporation ने 8,598 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया. इसके अलावा Power Grid Corporation और SAIL ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। 

शेयर बाजार में तेजी, बढ़ी कंपनी की संपत्ति
एलआईसी के अच्छे नतीजों का असर शेयर बाजार में भी दिखाई दिया. 23 मई को बीएसई पर कंपनी का शेयर करीब 839 रुपये तक पहुंच गया. कंपनी की प्रबंधन के तहत कुल परिसंपत्तियां यानी AUM बढ़कर 57.29 लाख करोड़ रुपये हो गईं, जो पिछले साल 54.52 लाख करोड़ रुपये थीं. इसके साथ ही कंपनी की कुल प्रीमियम आय में भी 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Vodafone Idea ने दर्ज किया सबसे ज्यादा तिमाही लाभ
पूरे कॉरपोरेट सेक्टर की बात करें तो Vodafone Idea ने जनवरी-मार्च तिमाही में 51,970 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लाभ दर्ज किया. कंपनी को वैधानिक देनदारियों में राहत मिलने का फायदा मिला. इसके बाद Reliance Industries का स्थान रहा, जिसका तिमाही लाभ 16,971 करोड़ रुपये रहा.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 2 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान Lucknow public College of professional studies से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।