11 साल की शादी के बाद घर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया, मौत ने खड़े किए कई सवाल

कासगंज के गंजडुंडवारा में 30 वर्षीय विवाहिता अंजलि का शव घर में फंदे से लटका मिला। 11 साल पहले हुई थी शादी, पीछे दो मासूम बच्चे छोड़ गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। आखिर मौत की वजह क्या है?

Jun 24, 2026 - 09:14
Jun 24, 2026 - 09:31
 0
11 साल की शादी के बाद घर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया, मौत ने खड़े किए कई सवाल

कासगंज जिले के गंजडुंडवारा कस्बे में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मोहल्ला सुदामापुरी में 30 वर्षीय विवाहिता अंजलि का शव उसके ही घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस महिला की मौत के पीछे की हर संभावना की जांच कर रही है।

घर के अंदर मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार, गंजडुंडवारा के मोहल्ला सुदामापुरी निवासी सुरेश की पत्नी अंजलि मंगलवार को अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया
परिजनों के अनुसार, अंजलि की शादी करीब 11 वर्ष पहले सुरेश के साथ हुई थी। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। बड़ा बेटा शिवा 9 वर्ष का है, जबकि छोटा बेटा ऋषभ अभी सिर्फ 6 वर्ष का है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है और मोहल्ले में भी घटना के बाद शोक का माहौल है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के अनुसार, महिला की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

रिपोर्ट-: जुम्मन कुरैशी 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0