भतीजे की दबंगई पड़ी भारी… चाचा का मिला ऐसा अंजाम, गोरखपुर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

गोरखपुर में भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रंजिश के चलते दो आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

Mar 18, 2026 - 09:05
 0
भतीजे की दबंगई पड़ी भारी… चाचा का मिला ऐसा अंजाम, गोरखपुर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

Uttar Pradesh News: गोरखपुर के बरगदवा इलाके में पूर्व पार्षद और भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मंगलवार की देर रात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हत्याकांड को दो डंपर चालकों ने अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और मारपीट की घटना को वजह बताया गया है। इस खुलासे के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और लोग घटना को लेकर हैरान हैं।

भतीजे से रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक के भतीजे नितेश और आरोपी राज चौहान उर्फ निरहुआ के बीच पिछले चार महीने से विवाद चल रहा था। दो महीने पहले नितेश ने आरोपी के साथ मारपीट की थी। उस समय राजकुमार चौहान ने अपने भतीजे का समर्थन किया था। इसी बात से आरोपी नाराज था और उसने बदला लेने की ठान ली। आरोपियों ने बताया कि भतीजा अपने चाचा के सहारे दबंगई दिखाता था, जिससे वे काफी परेशान थे।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
मंगलवार सुबह दोनों आरोपी घटनास्थल के पास एक पेड़ के पीछे छिपकर बैठ गए। जैसे ही राजकुमार चौहान टहलते हुए वहां पहुंचे, एक आरोपी ने उन पर फायर कर दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर चाकुओं से उन पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी और जांच से खुला राज
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे करीब 8 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें दो संदिग्ध दिखाई दिए, जिनकी पहचान बाद में राज चौहान उर्फ निरहुआ और विपिन यादव के रूप में हुई। सर्विलांस और अन्य सबूतों के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली। हालांकि पुलिस अभी तक हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं कर पाई है।

अंतिम संस्कार और राजनीतिक जुड़ाव
मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद शाम को घर लाया गया, जहां परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर विरोध जताया। बाद में राज्यसभा सांसद डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के समझाने पर परिवार शांत हुआ। देर रात मोहरीपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजकुमार चौहान ओबीसी समुदाय से आते थे और 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वे भाजपा से टिकट की मांग भी कर रहे थे और सांसद के करीबी माने जाते थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।