BHU के पास युवती से बदतमीजी, कहा- देखने लायक हो तो देखेंगे… लड़की ने बनाया VIDEO, आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh News: वाराणसी के BHU हैदराबाद गेट के पास युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। युवती ने बहादुरी दिखाते हुए वीडियो बनाया, जो वायरल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया और स्कॉर्पियो जब्त की। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Apr 17, 2026 - 10:53
 0
BHU के पास युवती से बदतमीजी, कहा- देखने लायक हो तो देखेंगे… लड़की ने बनाया VIDEO, आरोपी गिरफ्तार

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के हैदराबाद गेट के पास एक युवती के साथ बदतमीजी और अश्लील टिप्पणी का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार की बताई जा रही है। स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों ने वहां से गुजर रही युवती पर अभद्र टिप्पणी की। लेकिन युवती ने डरने के बजाय साहस दिखाया और न केवल विरोध किया, बल्कि पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। यही वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस कार्रवाई का आधार बना।

युवती ने दिखाई बहादुरी, मौके पर किया विरोध
जानकारी के अनुसार, जैसे ही युवकों ने अभद्र टिप्पणियां कीं, युवती ने तुरंत इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपी और ज्यादा बदतमीजी करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख युवती ने शोर मचाया और अपने मोबाइल से युवकों और उनकी गाड़ी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर बढ़े, लेकिन तब तक आरोपी तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो लेकर फरार हो चुके थे।

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर गाड़ी की पहचान की और तुरंत कार्रवाई शुरू की।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी दीप नारायण सिंह (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। वह सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज (न्यू कॉलोनी) का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई सफेद स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि घटना के समय गाड़ी में एक और युवक भी मौजूद था, जिसकी पहचान की जा रही है और उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त रुख
एसीपी गौरव कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर तुरंत कार्रवाई की गई है। उन्होंने साफ कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।