मीटर लगा और खाता हो गया खाली… यूपी में 50 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर संकट, कैसे होगी वसूली ?

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की गड़बड़ी से लाखों उपभोक्ताओं की बिजली कट गई, जिससे प्रदेशभर में आक्रोश फैल गया है।

Mar 18, 2026 - 09:27
 0
मीटर लगा और खाता हो गया खाली… यूपी में 50 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर संकट, कैसे होगी वसूली ?

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की गड़बड़ी ने लाखों बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेश के कई हिस्सों में नेगेटिव बैलेंस दिखने के कारण बड़े पैमाने पर बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। स्थिति यह है कि उपभोक्ता बिल जमा करने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो पा रही है। आरएमएस यानी रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम में रिचार्ज सिंक न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के चलते पूरे प्रदेश में हाहाकार जैसी स्थिति बन गई है और लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं।

बिल जमा करने के बाद भी नहीं जुड़ रही बिजली
सबसे बड़ी समस्या यह है कि कई उपभोक्ताओं ने अपना बकाया बिल जमा कर दिया, लेकिन इसके बावजूद उनके कनेक्शन समय पर नहीं जोड़े गए। इससे लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि पावर कारपोरेशन के अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान देने के बजाय निष्क्रिय नजर आ रहे हैं, जिससे सरकार की छवि पर भी असर पड़ रहा है।

उपभोक्ता परिषद ने उठाई आवाज
विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए विद्युत नियामक आयोग के सामने जन आक्रोश की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बरेली में होने वाली बिजली दर की सुनवाई में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मांग की जाएगी कि वे तुरंत हस्तक्षेप कर इस समस्या का समाधान कराएं।

50 लाख से ज्यादा कनेक्शन कटने का दावा
अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि 14 मार्च को 50 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इसके बाद हजारों लोगों ने बकाया बिल जमा कर दिया, लेकिन फिर भी उनकी बिजली बहाल नहीं हुई। इस स्थिति ने लोगों को और अधिक परेशान कर दिया है।

मुआवजा और किस्त की मांग
उपभोक्ता परिषद ने मांग की है कि जिन उपभोक्ताओं को इस समस्या से नुकसान हुआ है, उन्हें स्टैंडर्ड ऑफ परफॉर्मेंस कानून-2019 के तहत मुआवजा दिया जाए। साथ ही जिन उपभोक्ताओं का बैलेंस प्रीपेड मीटर में माइनस हो गया है, उन्हें पोस्टपेड उपभोक्ता मानते हुए किस्तों में भुगतान की सुविधा दी जाए। इस पूरे मामले ने एक बार फिर बिजली व्यवस्था और तकनीकी खामियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल उपभोक्ता समाधान की उम्मीद में हैं और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।