'दो बाहुबली रच रहे हत्या की साजिश लेकिन मैं भी करा सकता हूं मर्डर' यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे BJP विधायक का कथित ऑडियो हुआ वायरल 

सुल्तानपुर के भाजपा विधायक विनोद सिंह का एक नया ऑडियो सामने आया है। महिला से बातचीत में विधायक ने सोनू-मोनू को लेकर हत्या की साजिश का जिक्र किया और कहा कि पहले वे हमला करें, उसके बाद उन्हें एलिमिनेट कर दूंगा। महिला ने ऑडियो की पुष्टि की है।

Aug 8, 2026 - 10:47
 0
'दो बाहुबली रच रहे हत्या की साजिश लेकिन मैं भी करा सकता हूं मर्डर' यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे BJP विधायक का कथित ऑडियो हुआ वायरल 

सुल्तानपुर। यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे भाजपा विधायक विनोद सिंह का एक कथित ऑडियो सामने आया है। इसमें विधायक आरोप लगाने वाली महिला से बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। बातचीत में विधायक सुल्तानपुर के बाहुबली भाइयों सोनू सिंह और मोनू सिंह का नाम लेते हैं। विधायक महिला से कहते हैं कि सोनू-मोनू उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं, लेकिन अगर दोनों ने पहले हमला किया तो वह भी उनका मर्डर करा सकते हैं। कथित ऑडियो में महिला ज्यादातर हां, हूं और जी कहकर जवाब देती सुनाई दे रही है। ऑडियो सामने आने के बाद एक मीडिया चैनल ने महिला से बातचीत की। महिला ने ऑडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि यह बातचीत मई 2026 की है। विधायक और महिला के बीच हुई बातचीत में विधायक सोनू-मोनू के खिलाफ की गई कार्रवाई का भी जिक्र करते हैं। वह कहते हैं कि दोनों भाइयों की ठेकेदारी बंद करा दी गई है। जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई गई है। ब्लॉक से मिलने वाले करोड़ों रुपये का काम भी बंद हो गया है और उनके तीन भट्ठे भी बंद करा दिए गए हैं।

विधायक और महिला के बीच हुई बातचीत
विधायक ने बातचीत में कहा कि सोनू-मोनू सुल्तानपुर के रहने वाले हैं और उनसे दुश्मनी इस वजह से हुई क्योंकि उन्हें आशंका थी कि दोनों उनकी हत्या करवा सकते हैं। विधायक ने कहा कि उन्होंने दोनों की हत्या करवाने के लिए भी बात की थी। इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने तय किया था कि पहले दोनों हमला करें और उसके बाद उन्हें एलिमिनेट कर दिया जाएगा। विधायक ने महिला से कहा कि यह बात वह पहली बार उसके साथ शेयर कर रहे हैं। बातचीत में विधायक ने दोनों भाइयों पर की गई कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों को घर तक सीमित कर दिया गया है और किसी के साथ बदतमीजी करने पर जेल भेजने की चेतावनी दी गई है। विधायक के मुताबिक दोनों भाई अब घर से बाहर नहीं निकलते। उनकी ठेकेदारी बंद करा दी गई है। जमीन की खरीद-फरोख्त रुकवा दी गई है। ब्लॉक से मिलने वाला काम बंद हो गया है और उनके तीन भट्ठे भी बंद करा दिए गए हैं। महिला ने इस पर कहा कि बेकार हो गए तब तो। विधायक ने जवाब दिया कि एक-दो चीजें और हैं, वो भी वह कर देंगे।

पहले भी सामने आया था विधायक का ऑडियो
विधायक विनोद सिंह का इससे पहले भी एक ऑडियो सामने आ चुका है। इसमें वह महिला के पति से बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। विधायक महिला के पति से कहते हैं कि वह उनकी पत्नी को फोन कर रहे हैं, लेकिन वह फोन नहीं उठा रही हैं। इस पर महिला के पति जवाब देते हैं कि शायद मंदिर गई होंगी, आज शनिवार है। इसके बाद विधायक कहते हैं कि अपनी पत्नी से कहिए, मुझसे बात कर लें।

कौन हैं सोनू और मोनू, जिनका विधायक ने लिया नाम?
सुल्तानपुर के सोनू सिंह और मोनू सिंह को इलाके में बाहुबली भाइयों के तौर पर जाना जाता है। सोनू सिंह का नाम चंद्रभद्र सिंह और मोनू सिंह का नाम यशभद्र सिंह है।सोनू सिंह 2002 और 2007 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। मोनू सिंह ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। उनके पिता इंद्रभद्र सिंह भी सुल्तानपुर की इसौली विधानसभा सीट से विधायक रहे थे। परिवार की पुरानी दुश्मनी का इतिहास भी काफी लंबा रहा है। बताया जाता है कि 1996 में संत ज्ञानेश्वर ने इंद्रभद्र सिंह की हत्या कराई थी। इसके बाद 2006 में सोनू और मोनू ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए संत ज्ञानेश्वर की हत्या करा दी। इसके बाद सोनू-मोनू का इलाके में दबदबा बढ़ता गया। मोनू सिंह के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट समेत करीब 19 मुकदमे दर्ज हुए थे।

विधायक से पुरानी दुश्मनी का भी जिक्र
मोनू सिंह के मुताबिक 2014 में कोर्ट में उन पर हमला हुआ था। इस मामले में जैनेंद्र शर्मा नाम के व्यक्ति को पकड़ा गया था। पुलिस की कॉल डिटेल रिपोर्ट में विनोद सिंह के हमलावरों के संपर्क में होने की बात सामने आई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर विनोद सिंह को मामले में आरोपी बनाया गया था। इसी घटना के बाद विनोद सिंह और सोनू-मोनू के बीच विवाद और दुश्मनी और गहरी होने की बात कही जाती है।

महिला ने विधायक पर लगाए हैं गंभीर आरोप
विनोद सिंह पर आरोप लगाने वाली महिला ने 3 जुलाई को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। महिला ने विधायक पर दुष्कर्म की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि विधायक ने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो उसे बर्बाद कर देंगे। महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि उसके पीछे 12 से 15 लोगों को लगाया गया है और उसे एसिड फेंकने के साथ ही पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला के मुताबिक उसने पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।

विधायक ने आरोपों को बताया था झूठा
विनोद सिंह ने महिला के सभी आरोपों को खारिज किया था। विधायक का कहना था कि महिला के पति के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का केस दर्ज है। गिरफ्तारी से बचने के लिए महिला के पति ने अपनी पत्नी को आगे करके उनके चरित्र हनन के मकसद से झूठे आरोप लगवाए हैं। विधायक ने कहा था कि उन्हें कोर्ट पर भरोसा है और जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sushant Pratap Singh Sushant Pratap Singh is an Indian content creator, video producer, and media professional known for creating political explainer videos, digital journalism content, and social media campaigns. He has worked with UP News Network and specializes in video production, content writing, and social media management. Sushant Pratap Singh began his media career as a content creator and video producer associated with UP News Network. During his professional journey, he worked on political and social explainer content, digital journalism, and social media engagement. He has experience in producing and editing news videos, writing articles for digital platforms, and managing online audience engagement through social media strategies. His work also includes anchoring, on-camera presentation, and graphic design for digital media content. Skills-: Content Writing and Article Writing | Social Media Management | Anchoring and Presentation | Video Editing using Adobe Premiere Pro | Video Production | Graphic Design using Canva | Political and Social Explainer Content