बिना हाथों के पैरों से लिखकर शिवानी ने पास की इंटर परीक्षा, 60% अंक लाकर बनी प्रेरणा

अयोध्या की दिव्यांग छात्रा शिवानी राजपूत ने बिना हाथों के पैरों से लिखकर इंटर परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक हासिल किए। विधायक रामचंद्र यादव ने छात्रा का हौसला बढ़ाते हुए आगे की पढ़ाई और कोचिंग का भरोसा दिलाया।

May 10, 2026 - 08:31
 0
बिना हाथों के पैरों से लिखकर शिवानी ने पास की इंटर परीक्षा, 60% अंक लाकर बनी प्रेरणा

अयोध्या जिले के मवई क्षेत्र की रहने वाली दिव्यांग छात्रा शिवानी राजपूत ने अपनी मेहनत और हिम्मत से एक बड़ी मिसाल कायम की है। दोनों हाथों से दिव्यांग होने के बावजूद शिवानी ने हार नहीं मानी और पैरों से लिखकर इंटरमीडिएट परीक्षा पास की। उसने 60 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसकी सफलता की चर्चा अब हर तरफ हो रही है। लोग शिवानी के जज्बे और संघर्ष की सराहना कर रहे हैं। शिवानी की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो छोटी-छोटी मुश्किलों से हार मान लेते हैं।

पैरों से लिखकर दी परीक्षा
रुदौली नगरपालिका के महर्षि बाल्मीकि वार्ड निवासी शिवानी राजपूत, धर्मराज लोधी की पुत्री हैं। वह जीजीआईसी इंटर कॉलेज रुदौली की छात्रा हैं। खास बात यह है कि शिवानी के दोनों हाथ नहीं हैं, लेकिन उसने कभी अपनी कमजोरी को अपनी पढ़ाई के बीच नहीं आने दिया। वह पैरों की मदद से लिखती है और इसी तरह उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा भी दी। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उसने 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विधायक ने पहुंचकर बढ़ाया हौसला
शिवानी की सफलता की जानकारी मिलने के बाद रुदौली विधायक रामचंद्र यादव उसके घर पहुंचे। उन्होंने छात्रा का उत्साह बढ़ाया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक ने कहा कि शिवानी का सपना सिविल सर्विस में जाने का है और उसके इस सपने को पूरा करने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिवानी का दाखिला श्री कृष्णा आरटीएस कॉलेज नरौली में कराया जाएगा। साथ ही उसकी बेहतर तैयारी के लिए कोचिंग की व्यवस्था भी कराई जाएगी, ताकि वह आगे बढ़कर अपने लक्ष्य को हासिल कर सके।

सरकार की योजनाओं का भी मिला सहारा
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि शिवानी जैसी प्रतिभाशाली छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान सभासद कुलदीप सोनकर, भाजपा नगर अध्यक्ष रामराज लोधी, राज किशोर सिंह, सभासद आशीष वैश्य और सचिन कसौधन समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने शिवानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उसकी मेहनत को प्रेरणादायक बताया।

(रिपोर्टः अनूप कुमार अयोध्या)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 2 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान Lucknow public College of professional studies से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।