अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।
लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के लिए केंद्र सरकार ने 2,883.93 करोड़ रुपये के...
मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र में मां द्वारा प्रेमी के बहकावे में आकर अपनी नाबालि...
गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र में 4 साल के बच्चे की मौत का सदमा उसकी दादी सहन नहीं क...
गाजीपुर में प्रेमी के कहने पर पति को छोड़कर पहुंची विवाहिता से मारपीट और धमकी का...
पाकिस्तान सेना द्वारा अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में किए गए हमलों में आम ना...
जालौन के उरई में टीआरडी विभाग की संविदा भर्ती में रिश्वतखोरी के आरोप में सीबीआई ...
जालौन में डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कोंच ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। र...
खनऊ के एरा हॉस्पिटल में पार्किंग विवाद के बाद करीब 30 गार्डों ने वकील और उनके दो...
भोजपुरी यूट्यूबर मनी मिराज को दुष्कर्म और मारपीट के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ...
लखनऊ में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित हनुमत कथा प्रशासनिक अनुमति और पुल...
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पत्नी...
राहुल गांधी सुल्तानपुर जिला अदालत में अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में पेश हु...
हापुड़ में 17 वर्षीय किशोरी ने कथित दुष्कर्म और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर त...
नोएडा के सेक्टर-78 स्थित एक सोसाइटी में पिछले छह महीने से पानी की गंभीर समस्या ब...
फतेहपुर के खागा में शादी समारोह के दौरान बारातियों द्वारा पालतू कुत्ते की पिटाई ...
प्रतापगढ़ में बकाया फीस मांगने पर स्कूल संचालक पर हमला और लूट का आरोप लगा है। घट...