बेटी के लव मैरिज से थी नफरत… ससुराल पहुंचे दामाद की ससुर ने बेरहमी से की हत्या, चारपाई के पाए से पीट-पीटकर मार डाला

लखनऊ के आशियाना में लव मैरिज से नाराज वकील ने अपने दामाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी, पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया।

Mar 18, 2026 - 13:33
 0
बेटी के लव मैरिज से थी नफरत… ससुराल पहुंचे दामाद की ससुर ने बेरहमी से की हत्या, चारपाई के पाए से पीट-पीटकर मार डाला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके आशियाना सेक्टर-1 में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक वकील ने अपनी ही बेटी की लव मैरिज से नाराज होकर अपने दामाद की बेरहमी से हत्या कर दी। मंगलवार रात घर के बरामदे में 32 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

लव मैरिज से नाराज था ससुर
जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ के सांगीपुर निवासी विष्णु यादव ने करीब चार साल पहले आशियाना निवासी वकील तीरथ राज सिंह की बेटी साक्षी से लव मैरिज की थी। इस शादी से तीरथ राज सिंह खुश नहीं था और तभी से दामाद और बेटी से नाराज चल रहा था। विष्णु अपनी पत्नी साक्षी और तीन साल की बेटी अर्चिता के साथ प्रतापगढ़ में रहता था। मंगलवार को साक्षी की जिद पर विष्णु परिवार सहित लखनऊ अपने ससुराल आया था, लेकिन उसे इस बात का अंदेशा नहीं था कि यह उसकी आखिरी यात्रा होगी।

बहस के बाद हुआ खौफनाक हमला
मंगलवार रात करीब 10:30 बजे घर के अंदर किसी बात को लेकर विष्णु और उनके ससुर के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद हाथापाई में बदल गया। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान गुस्से में आकर तीरथ राज सिंह ने चारपाई का लकड़ी का पाया उठाया और विष्णु के सिर पर लगातार कई वार कर दिए। हमले इतने गंभीर थे कि विष्णु का सिर फट गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आई साक्षी भी इस हमले में घायल हो गई।

पुलिस ने पांच लोगों को लिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (मध्य) विक्रांत वीर और एसीपी कैंट अभय प्रताप मल्ल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया चारपाई का पाया बरामद कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट और खून के नमूने सहित अन्य सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी तीरथ राज सिंह और उनकी चार बेटियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।